सरकारी शटडाउन के चलते अमेरिकी एयरलाइनों ने फिर रद्द की 1,000 से ज्यादा उड़ानें
दूसरी ओर अब शटडाउन का असर व्यापक रूप से अमेरिका की एयरलाइन पर पड़ रहा है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन एयरलाइनों ने 1,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं। यह कदम फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के उस आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें शटडाउन के चलते हवाई यातायात कम करने को कहा गया था।
हालांकि अब तक देश के बड़े एयरपोर्ट्स पर बहुत ज्यादा अव्यवस्था नहीं हुई है, लेकिन यह स्थिति अमेरिका के सबसे लंबे सरकारी शटडाउन के असर को और गहरा कर रही है। यात्रियों को अब असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मियामी से डोमिनिकन रिपब्लिक जा रही 36 वर्षीय एमी होल्गुइन ने कहा कि हम सबको कहीं न कहीं जाना होता है, उम्मीद है सरकार जल्द समाधान निकालेगी।