फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: कक्षा में घुसकर छात्रा पर हमला, हमलावरों में छह छात्र और दो अन्य शामिल

Fri, 28 May 2021 10:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्रींसबोरो 

सार

अमेरिका के ग्रींसबोरो के एक हाईस्कूल की कक्षा में यह घटना हुई। हमले में 14 साल की छात्रा घायल हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नार्थ कैरोलिना के ग्रींसबोरो के एक हाई स्कूल की एक कक्षा में आठ लोग जबरन घुस आए और 14 वर्षीय लड़की पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन


नार्थ कैरोलिना शेरिफ के कार्यालय ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि घटना एक स्कूल बस स्टॉप पर इससे पहले हुए झगड़े का नतीजा थी। गिल्फोर्ड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि गिल्फोर्ड हाई स्कूल के भीतर 16 वर्षीय एक लड़की ने हमला करने वालों की सहायता की और उन्हें कक्षा तक लेकर गई।

शेरिफ कार्यालय ने बताया कि हमला करने वाले समूह में छह छात्र और दो वयस्क शामिल थे तथा उन्होंने 14 वर्षीय एक लड़की पर हमला किया, जिससे उसके चेहरे पर चोट आई। शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि शिक्षक, प्रशासन और स्कूल के संसाधन अधिकारी जब तक हमलवारों को पकड़ पाते तब तक वह भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें