फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: एफबीआई के पूर्व प्रमुख के खिलाफ चलेगा मुकदमा, राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Wed, 29 Apr 2026 08:36 AM IST
Nitin Gautam एएनआई, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई के पूर्व प्रमुख जेम्स कोमी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल न्याय विभाग ने जेम्स कोमी के खिलाफ दो मुकदमों पर सुनवाई शुरू की है। कोमी पर राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। 
विज्ञापन
अमेरिका के कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांच - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कोमी के खिलाफ मुकदमा चलेगा। कोमी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी दी। अमेरिका के कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांच ने मंगलवार को बताया कि संघीय ग्रांड ज्यूरी ने जेम्स कोमी पर दो मामलों में मुकदमा चलाने का फैसला किया है, जो अमेरिका के राष्ट्रपति को जान से मारने की धमकी देने से जुड़े हैं। 
विज्ञापन


जेम्स कोमी पर क्या हैं आरोप?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टॉड ब्लांच ने कहा कि न्याय विभाग इस मामले में कोई नरमी नहीं बरतेगा। आरोप है कि जेम्स कोमी ने 15 मई, 2025 को कथित तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने और उन्हें शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। इस मामले में उत्तरी कैरोलिना के पूर्वी जिले में मुकदमा दायर हुआ है। 

दूसरे मामले में कोमी ने टेलीफोन संचार या डिजिटल माध्यम से राष्ट्रपति को जान से मारने की धमकी वाला संदेश भेजा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉड ब्लांच ने कहा कि न्याय विभाग कभी भी राष्ट्रपति को धमकी देने की बात को बर्दाश्त नहीं करेगा। इन दोनों मुकदमों में अगर जेम्स कोमी को दोषी पाया जाता है तो उन्हें 10-10 साल की सजा हो सकती है। 
विज्ञापन


जेम्स कोमी बोले- मैं निर्दोष हूं
जेम्स कोमी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि उन्हें हिरासत में लिया जाएगा या वे खुद आत्मसमर्पण करेंगे। वहीं जेम्स कोमी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'मैं निर्दोष हूं। मैं अब भी डरा हुआ नहीं हूं। मुझे स्वतंत्र संघीय न्यायपालिका में विश्वास है।' यह घटनाक्रम पूर्व अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को बर्खास्त करने के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है और अब ट्रंप के निजी वकील टॉड ब्लांच न्याय विभाग का नेतृत्व कर रहे हैं। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें