फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ‘हमास के कब्जे से बंधकों की रिहाई हमारी प्राथमिकता’, अमेरिकी अधिकारी बोले- युद्ध में हम इस्राइल के साथ

Fri, 20 Oct 2023 04:41 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन मध्य-पूर्व के आठ देशों की यात्रा से आज सुबह वाशिंगटन लौट आए हैं। विदेश यात्रा के दौरान उन्होंने इस्राइली सरकार और फलस्तीनी अधिकारियों के साथ बात की। 
विज्ञापन
मैथ्यू मिलर, प्रवक्ता, अमेरिकी विदेश विभाग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी विदेश मंत्री आठ देशों की यात्रा के बाद अमेरिका लौट आए हैं। इस्राइल-हमास के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से अमेरिकी विदेश मंत्री मध्य पूर्व देशों की यात्रा पर गए थे। विदेश मंत्री के वापस अमेरिका लौटने की जानकारी विदेश प्रवक्ता ने दी। 

अमेरिका के अटल समर्थन को किया जाहिर

विज्ञापन

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन मध्य-पूर्व के आठ देशों की यात्रा से आज सुबह वाशिंगटन लौट आए हैं। विदेश यात्रा के दौरान उन्होंने इस्राइली सरकार और फलस्तीनी अधिकारियों के साथ बात की।  इसके अलावा उन्होंने बहरीन, मिस्र, जॉर्डन, सउदी अरब, संयुक्त अरब अमीरत और कतर के नेताओं से भी मुलाकात की। यात्रा के दौरान उन्होंने एक संदेश स्पष्ट दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका इस युद्ध में इस्राइल के साथ मजबूती से खड़ा है। अमेरिका का समर्थन अटल है। 

निर्दोष फलस्तीनी नागरिकों का किया समर्थन
मिलर ने आगे कहा कि ब्लिकंन ने साफ किया कि अमेरिका उन फलस्तीनी नागरिकों का भी समर्थन करता है, जो हमास के आतंक से पीड़ित हैं। हमारा मानना है कि गाजा में नागरिकों को नुसकान से दूर रखना चाहिए। फलस्तीनी नागरिकों को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक तंत्र स्थापित करना महत्वपूर्ण है। हम हमास के खिलाफ इस्राइल की मदद करते रहेंगे। वहीं, बंधकों की रिहाई हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राफा सीमा पर भी रखी बात

विज्ञापन

गाजा को मानवीय सहायता के लिए राफा सीमा पार खोलने पर, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि एक दिन पहले राष्ट्रपति बाइडन ने मिस्र के राष्ट्रपति सिसी से बात की। उन्होंने मानवीय सहायता के लिए राफा को खोलने के लिए प्रतिबद्धता जताई। राफा बॉर्डर खुलने से हम उन अमेरिकीयों की भी मदद कर सकते हैं, जो अमेरिका वापस आना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि निर्दोष फलस्तीनी नागरिकों को सहायता मिलना चाहिए। 

इसके अलाव, गुरुवार को पेंटागन के प्रेस सचिव ने पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि क्या हमास द्वारा किए गए हमले में ईरान जुड़ा हुआ है। इस दौरान जनरल पैट राइडन ने कहा कि हम इन हमलों की जांच कर रहे हैं।  हम करीब से नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें