वेस्ट बैंक में संघर्ष के दौरान बृहस्पतिवार तड़के 23 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि गोलीबारी में पांच अन्य घायल हो गए। फलस्तीन के चिकित्सा कर्मियों ने यह जानकारी दी।
अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने बृहस्पतिवार को एचआईवी संक्रमण के लिए गिलियड साइंसेज इंक की सनलेंका थेरेपी को मंजूरी दे दी। इसके बाद एक ऐसी दवा का रास्ता साफ हुआ हुआ है जिसमें मौजूदा उपचारों की तुलना में कम खुराक की आवश्यकता होगी।कंपनी के अधिकारियों नेे बताया कि चिकित्सा के प्रारंभिक वर्ष के दौरान सनलेंका इंजेक्शन और गोलियों की कीमत लगभग 35 लाख रुपये प्रति वर्ष होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
वेस्ट बैंक में 23 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
वेस्ट बैंक में संघर्ष के दौरान बृहस्पतिवार तड़के 23 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि गोलीबारी में पांच अन्य घायल हो गए। फलस्तीन के चिकित्सा कर्मियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फलस्तीनी उग्रवादियों और इस्राइली सैनिकों के बीच मुठभेड़ में अहमद दारगमेह की मौत हो गई। इस्राइली सैनिक यहूदी उपासकों को बाइबिल जोसेफ के मकबरे पर ले जाने के लिए नब्लस शहर में दाखिल हुए थे।
सीरिया को बिजली संयंत्र के लिए भारत से बड़ी पेशकश
भारत ने बिजली संयंत्र और इस्पात संयंत्र के निर्माण के लिए सीरिया को 28 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा की पेशकश की है। सीरिया की राजनीतिक-मानवीय स्थिति पर सुरक्षा परिषद में बोलते हुए भारतीय प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा, भारत ने सीरिया को यह पेशकश की है। सीरियाई छात्रों को विभिन्न धाराओं में भारत में अध्ययन करने के लिए लगभग 1500 छात्रवृत्तियां प्रदान की गई हैं।