अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के फोर्ट पियर्स शहर में स्थानीय समयानुसार सोमवार देर शाम गोलीबारी हुई। बताया गया है कि शूटिंग की यह घटना मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान हुई। गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस का कहना है कि इस घटना की जांच जारी है।