फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में हवाई संकट बरकरार: तीसरे दिन दो हजार उड़ानें रद्द, ट्रंप ने बाइडन प्रशासन पर क्या आरोप लगाए?

Mon, 16 Nov 2026 09:27 AM IST
अमन मौर्या वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अमेरिका

सार

अमेरिका में विमान सेवाओं का संकट तीसरे दिन भी जारी रहने के आसार हैं। करीब 2,000 और उड़ानें रद्द कर दी गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए बाइडन प्रशासन के दौरान एफएए के कामकाज को जिम्मेदार ठहराते हुए उसे 'आपदा' बताया और कांग्रेस से अतिरिक्त फंड की मांग की।
विज्ञापन
अमेरिका का एयरलाइन संकट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में विमान सेवाओं का संकट तीसरे दिन भी जारी रह सकता है। उड़ानों के परिचालन में बाधा के चलते करीब 2,000 और उड़ानें रद्द कर दी गई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विमानन संकट के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के दौरान फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के कामकाज को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


ट्रंप ने एफएए की व्यवस्था को 'आपदा' करार दिया और कहा कि इसके लिए कांग्रेस को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के आधुनिकीकरण के लिए जरूरी फंड मुहैया कराना चाहिए।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को अपग्रेड करने की मांग
ट्रंप ने कहा कि बाइडन प्रशासन के दौरान एफएए ने जिस तरह काम किया, उससे मौजूदा संकट की स्थिति पैदा हुई। उन्होंने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) से हवाई यातायात नियंत्रण व्यवस्था को बेहतर बनाने और उसके आधुनिकीकरण के लिए धन आवंटित करने की मांग की।
विज्ञापन


कब से प्रभावित है उड़ानें?
विमानन ट्रैकिंग वेबसाइट 'फ्लाइटअवेयर' के मुताबिक, शनिवार शाम 6:45 बजे ईटी (2345 जीएमटी) तक पूरे अमेरिका में एयरलाइंस ने 6,150 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी थीं और 7,300 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई थी। यह व्यवधान शुक्रवार के बाद आया, जब करीब 9,200 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं और 7,500 अन्य उड़ानों में देरी हुई थी। वहीं, रविवार के लिए तय 530 से अधिक उड़ानें भी शनिवार शाम तक के लिए रद्द कर दी गई थीं।

कैसे शुरू हुई गड़बड़ी? 
अमेरिका में शुक्रवार को करीब पांच घंटे तक हवाई यातायात ठप रहने के पीछे एक राउटर में खराबी को वजह माना जा रहा है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, यह राउटर सरकारी ठेकेदार कंपनी एल3हैरिस ने लगाया था। इस तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार से अब तक 20 हजार से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुई हैं। परिवहन विभाग के सचिव सीन डफी ने शनिवार को जानकारी दी थी कि यह अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) की ऐसी व्यवस्था थी, जो उस समय की जरूरतों पर खरी नहीं उतर सकी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एल3हैरिस पुराने तांबे के तारों की जगह फाइबर ऑप्टिक केबल लगाने के लिए नियमित रखरखाव का काम कर रही थी। यह काम कम से कम एक दूरस्थ स्थान पर किया जा रहा था। अधिकारियों को अरकंसास और टेक्सास में लगाए गए राउटर में कुछ गड़बड़ी होने की आशंका है। डफी ने कहा कि अभी पता लगाया जा रहा है कि खराबी कंपनी के कर्मचारियों की गलती से हुई, राउटर लगाने में चूक हुई या फिर राउटर ही खराब था। जांच पूरी होने के बाद ही इसकी असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें