फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diplomatic corps Gaps: अमेरिका में भरे गए महीनों से खाली दर्जनों पद; बाइडन के दौर वाले कितने राजनयिक बदले गए?

Sat, 08 Aug 2026 02:45 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

अमेरिकी सीनेट ने 70 से अधिक राजदूतों, राजनयिकों की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। खास बात ये है कि इसमें अधिकांश पदाधिकारी ट्रंप की पसंद के हैं। दरअसल, चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति बाइडन को मात देने के बाद ट्रंप ने 100 से अधिक नौकरशाहों को वापस बुला लिया था। अब उनकी तरफ से नामित राजनयिकों को अहम जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नामित दर्जनों सरकारी पदों पर नियुक्तियों को स्वीकृति दे दी। इनमें कई महत्वपूर्ण दूतावास और विदेश विभाग के शीर्ष पद शामिल हैं जो विगत कई महीनों से खाली थे। सीनेट ने 74 नामांकनों की सूची को 51 के मुकाबले 47 मतों से मंजूरी दी।
विज्ञापन


बाइडन के बाद क्या फैसला हुआ, कितने पद खाली थे?
राजदूतों, राजनयिकों की नियुक्तियों को लेकर सीनेट में यह मतदान पार्टी लाइनों के साथ हुआ। दरअसल, ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती जो बाइडन द्वारा नियुक्त दर्जनों कॅरिअर राजनयिकों को वापस बुला लिया था। इससे 100 से अधिक राजदूत पद खाली हो गए थे।

पश्चिम एशिया से जुड़ी नियुक्ति, ऑस्ट्रेलिया का भी जिक्र
जिन देशों में पद खाली थे या जहां नए लोगों को पदभार सौंपे गए हैं, इस सूची में ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे और ब्राजील सहित 11 विदेशी राष्ट्रों के राजदूत शामिल हैं। पांच लोगों को राजदूत-रैंक के पदों के लिए नामित किया गया है। छह सहायक विदेश सचिव भी नामित किए गए हैं। इनमें पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व), यूरोप और पश्चिमी गोलार्ध के शीर्ष अधिकारी भी शामिल हैं। डेविड ब्रैट ऑस्ट्रेलिया के राजदूत और माइकल कावुकजियन नॉर्वे के राजदूत के रूप में पुष्टि किए गए हैं।
विज्ञापन


ब्राजील के साथ राजनयिक संबंध तनावपूर्ण क्यों?
फ्लोरिडा के राजनेता डैनियल पेरेज़ को ब्राजील में राजदूत नियुक्त करने में जटिलता है। ब्राजील सरकार ने वाशिंगटन के साथ राजनयिक विवाद के बीच पेरेज़ को औपचारिक मंजूरी रोक दी है। अमेरिका ने ब्राजील की राजदूत मारिया लुइज़ा रिबेरो वियोटी का वीजा रद्द कर दिया है। यह कदम ट्रंप और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाता है।undefined
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें