फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: करीब सात दशक में पहली बार किसी महिला को दी गई मौत की सजा, किया था यह जघन्य अपराध

Wed, 13 Jan 2021 04:37 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, टेरे हौटे (अमेरिका)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

अमेरिका के कंसास में रहने वाली एक महिला को एक गर्भवती महिला की गला दबा कर हत्या करने और गर्भ काट कर भ्रूण निकालने के जुर्म में मौत की सजा दी गई। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सरकार ने करीब सात दशक में पहली बार किसी महिला कैदी को मौत की सजा दी है।

विज्ञापन


महिला कैदी लीसा मोंटगोमेरी (52) को इंडियाना प्रांत के टेरे हौटे के संघीय जेल परिसर में जहरीला इंजेक्शन लगाए जाने के बाद रात 1:31 बजे मृत घोषत कर दिया गया। सजा के दौरान मोंटगोमेरी के पास खड़ी महिला ने झुक कर उसके चेहरे से मास्क हटाया और पूछा कि क्या उसे अंतिम बार कुछ कहना है।

इस पर दोषी महिला ने कहा, 'नहीं।' महिला के वकील केली हेनरे ने कहा ,'लीसा को मौत की सजा देने की प्रक्रिया में शामिल लोगों को शर्म आनी चाहिए।'

मामले के अनुसार मोंटगोमेरी ने 2004 में मिसूरी के स्किडमोर शहर में 23 वर्षीय बॉबी जो स्टीनेट की हत्या कर दी थी। उसने एक रस्सी से बॉबी की गला दबा कर हत्या कर दी थी और एक चाकू से उसका पेट काट कर बच्ची को निकाल लिया था। उस वक्त बॉबी आठ माह की गर्भवती थी। बाद में मोंटगोमेरी बच्ची को अपने साथ ले गई थी और उसे अपना बताने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें