फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Envoy Elizabeth Jones : अमेरिका ने एलिजाबेथ जोन्स को भारतीय दूतावास में किया नियुक्त, अंतरिम प्रभार सौंपा

Tue, 25 Oct 2022 05:05 AM IST
योगेश साहू एएनआई, वॉशिंगटन।

सार

मंत्रालय ने कहा है कि भारत में राजदूत एलिजाबेथ जोन्स दोनों मुल्कों की सरकारों और लोगों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने और विस्तारित करने में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास की अंतर-एजेंसी टीमों में शामिल होंगी।
विज्ञापन
एलिजाबेथ जोन्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने नई दिल्ली स्थित भारतीय दूतावास में राजदूत एलिजाबेथ जोन्स को निुयक्त किया है। वह अंतरिम प्रभारी के रूप में नियुक्त की गई हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने विज्ञप्ति में कहा है कि राजदूत एलिजाबेथ जोन्स अंतरिम प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालने के लिए जल्द ही नई दिल्ली रवाना होंगी। उन्होंने हाल ही में अफगान पुनर्वास प्रयासों के समन्वयक के रूप में कार्य किया।

राजदूत जोन्स ने पहले यूरोप और यूरेशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री, पूर्व में मौजूद पड़ोसी मुल्कों के लिए कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री और कजाकिस्तान में राजदूत के रूप में कार्य किया। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह कैरियर एंबेसडर की सर्वोच्च विदेश सेवा रैंक रखती हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा है कि भारत में राजदूत एलिजाबेथ जोन्स दोनों मुल्कों की सरकारों और लोगों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने और विस्तारित करने में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास की अंतर-एजेंसी टीमों में शामिल होंगी। वह साझेदारी जिसे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दुनिया में सबसे अधिक अहम बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें