फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका चुनाव 2020: अर्थव्यवस्था को लेकर भिड़े ट्रंप-बिडेन, जो बोले- झूठ और लालच ही 'उनका' काम

Wed, 09 Sep 2020 05:09 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हैरिसबर्ग
विज्ञापन
Donald trump and joe biden - फोटो : ANI
विज्ञापन

मजदूर दिवस के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव अभियान के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही अर्थव्यवस्था और अमेरिकी श्रमिकों की समझ को लेकर दोनों ने एक-दूसरे पर हमला बोला। बिडेन ने पेनसिल्वेनिया के हैरिसबर्ग में श्रमिक नेताओं से मिलकर कहा, जहां मजदूर अमेरिकी संहिता के अनुरूप जीते हैं वहीं ट्रंप झूठ, लालच और स्वार्थ की संहिता के हिसाब से काम करते हैं।

विज्ञापन


इस बीच, ट्रंप ने व्हाइट हाउस की प्रेस वार्ता में रुकी हुई अर्थव्यवस्था में हो रहे सुधार को सामने लाने की भरपूर कोशिश की। उन्होंने कहा, बिडेन व उनकी सहयोगी, कमला हैरिस देश व इसकी अर्थव्यवस्था बर्बाद कर देंगे। ट्रंप ने बिडेन की टिप्पणी के जवाब में उन्हें बेवकूफ तक कह डाला। बता दें कि अमेरिका में मजदूर दिवस आमतौर पर चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत कर देता है और प्रत्याशियों की गतिविधियां तेज हो जाती हैं।

महामारी के चलते बिडेन और हैरिस अपनी अधिकांश चुनावी गतिविधियां ऑनलाइन ही कर रहे हैं। इस बीच, डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने मिलवॉकी पहुंचकर पुलिस गोलीकांड में अपाहिज हुए जेकब ब्लेक के परिवार के लोगों से निजी तौर पर मुलाकात की और फोन पर ब्लेक से बात भी की। ट्रंप और पेंस दोनों ने अपने भाषणों में ब्लेक का जिक्र तक नहीं किया।
विज्ञापन


ऐसे कभी राष्ट्रपति नहीं बन सकतीं हैरिस : ट्रंप
ट्रंप ने कोरोना वैक्सीन को लेकर डेमोक्रेट नेता कमला हैरिस को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे इस तरह की बयानबाजी से कभी भी देश की राष्ट्रपति नहीं बन सकती हैं। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, हैरिस टीके की उपेक्षा कर रही हैं ताकि लोगों को लगे कि यह कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। मैं यह उपलब्धि मेरे लिए नहीं हासिल करना चाहता हूं, मैं कुछ ऐसा चाहता हूं जो लोगों को बेहतर करे, जिससे लोग बीमार ना हों। बता दें कि इससे पहले कमला हैरिस ने वैक्सीन पर सवाल उठाए थे। ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस और बिडेन को टीके के खिलाफ बयानबाजी पर लोगों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

ट्रंप समर्थकों की पोर्टलैंड में रैली
पोर्टलैंड में अश्वेत के साथ हुई हिंसा पर सियासत शुरू हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप और बिडेन एक-दूसरे को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के सैंकड़ों समर्थकों ने पोर्टलैंड के पास मोटरसाइकल पर सवार होकर रैली निकाली। यहां हाल में ही नस्ली प्रदर्शन और पुलिस व दक्षिणपंथी समूहों के बीच झड़प हुई थी। रैली में अमेरिकी झंडे, ट्रंप के बैनर थे जिन पर लिखा था, ‘कीप अमेरिका फर्स्ट’।

ठेकेदारों को ‘खुश’ रखना चाहते हैं पेंटागन के नेता
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि रक्षा मंत्रालय के शीर्ष नेता रक्षा ठेकेदारों को ‘खुश’ रखने के लिए युद्ध लड़ते रहना चाहते हैं। उन्होंने अमेरिकी सैन्य कर्मियों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपों को एक बार फिर खारिज करते हुए कहा, ‘मैं यह नहीं कह रहा कि सेना मुझसे प्यार करती है, लेकिन सैनिक करते हैं। पेंटागन के लोग शायद नहीं करते क्योंकि वे बस युद्ध चाहते हैं ताकि बम कंपनियां खुश रहें।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें