फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव परिणाम 2020: 20 फीसदी ज्यादा युवाओं ने किया वोट, बाइडन को फायदा

Fri, 06 Nov 2020 12:05 PM IST
देव कश्यप एजेंसी, ह्यूस्टन
विज्ञापन
Youth Voters in US Election - फोटो : Twitter
विज्ञापन

Result Of US President Election 2020: इस बार अमेरिकी चुनाव में 18 से 29 वर्ष के युवा मतदाताओं ने रिकॉर्ड संख्या में भागीदारी की। अब तक हुए आकलन के अनुसार 2016 के मुकाबले इस वर्ग के मतदान में करीब 20 फीसदी वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


वहीं इनमें ट्रंप के मुकाबले बाइडन का समर्थन करने वाले युवाओं की संख्या दोगुनी थी, इसे भी उनके इस चुनाव में अच्छे प्रदर्शन की वजह माना जा रहा है। यहां की शोध संस्था सर्किल के अनुसार मंगलवार से पहले ही युवा वर्ग के 80 लाख मतदाता वोट डाल चुके थे। कुल 51 से 53 प्रतिशत अमेरिकी युवाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जबकि 2016 में केवल 42 से 44 प्रतिशत युवाओं ने अपना वोट डाला था। कई राज्यों में यह युवा मतदाता परिणाम प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। पेनसिल्वेनिया में 14 प्रतिशत मतदान इस आयु वर्ग के हैं।

मिशिगन में इनकी संख्या 15 प्रतिशत, एरिजोना में 17 प्रतिशत और जॉर्जिया में सर्वाधिक 21 प्रतिशत है। खास बात यह है कि ब्लैक लाइव्ज मैटर और एंटीफासिस्ट जैसे आंदोलनों की वजह से अधिकतर युवाओं में एक्टिविज्म बढ़ा है। इन आंदोलनों को ट्रंप के खिलाफ माना जाता है, ऐसे में मतदाता ट्रंप के लिए बड़ी चुनौती बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


62 प्रतिशत बाइडन के साथ
सर्किल संस्था के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर इन युवाओं में से 62 प्रतिशत ने बाइडन को वोट दिए। वहीं ट्रंप को समर्थन 33 प्रतिशत यानी करीब आधा ही रहा।

इन मुद्दों पर किया मतदान
युवाओं ने नस्लवादी भेदभाव, जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 महामारी, असलहों में कमी और हिंसा के मुद्दों पर मतदान किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें