फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले ट्रंप को झटका, बिडेन के समर्थन में आया 50 पूर्व रिपब्लिकन अधिकारियों का समूह

Fri, 02 Oct 2020 04:47 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अमेरिका में चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे पास आती जा रही है, वैसे ही रोज चुनाव में कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। अमेरिकी चुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर आ चुका है। प्रेसीडेंशियल डिबेट के कारण चुनावी माहौल और दिलचस्प बना हुआ है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस वक्त करारा झटका लगा जब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े 50 पूर्व रिपब्लिकन अधिकारियों ने जो बिडेन के समर्थन का फैसला किया। ये उन रिपब्लिक संगठनों से एक है जो ट्रंप को विरोध कर रहा है।

इस ग्रुप को 70 सदस्यों के साथ लांच किया गया था। ये पूरी तरह से बिडेन समर्थित है साथ ही इसे 130 लोगों तक पहुंचाने की योजना है। इसमें शामिल लोगों ने सार्वजनिक रूप से रिपब्लिकन राष्ट्रपति के साथ संबंध तोड़ लिया है।
विज्ञापन


मीडिया के मुताबिक जो लोग बिडेन का समर्थन कर रहे हैं उनमें ट्रंप प्रशासन में काम करने वाले भी हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों ने रिपब्लिकन राष्ट्रपतियों रोनाल्ड रीगन, जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश और जॉर्ज डब्ल्यू बुश के प्रशासन में काम किया है।

ये समूह एक अखबार में विज्ञापन भी देगा, जिसमें ट्रंप पर कोरोना वायरस के खिलाफ असफल लड़ाई और आर्थिक मंदी से न लड़ पाने का जिक्र होगा। अब आगे देखना होगा, इस समूह के जो बिडेन समूह में शामिल हो जाने के बाद डोनाल्ड ट्रंप क्या रणनीति अपनाते हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें