फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट सीट पर ट्रंप और डेमोक्रेटों में अंतिम मुकाबला, नई नियुक्ति पर राष्ट्रपति के खिलाफ विपक्ष

Tue, 22 Sep 2020 12:33 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Donald Trump and Joe Biden - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश रूथ बदर गिंस्बर्ग के निधन से रिक्त हुए पद पर किसी महिला उम्मीदवार को नामित करने के संकल्प के बाद अमेरिकी चुनाव में माहौल और गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर जहां राष्ट्रपति अपने समर्थक  सांसदों को लामबंद करने में जुटे हैं वहीं डेमोक्रेट नेताओं ने इस मुद्दे पर टकराव के साथ अमेरिका में स्वास्थ्य मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने की मांग रख दी है।

विज्ञापन


अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की सीट पर इस नियुक्ति को लेकर ट्रंप और डेमोक्रेटों के बीच अब यह अंतिम मुकाबला होगा। दरअसल यदि ट्रंप नई नियुक्ति करते हैं तो उसे लेकर डेमोक्रेटिक नेता अमेरिकी चुनाव में राष्ट्रपति की कई परतें खोलेंगे जबकि नहीं करने पर ट्रंप खुद घिर जाएंगे।

ऐसे में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बिडेन ने नई नियुक्ति पर ट्रंप के फैसले का इंतजार करते हुए अपना पूरा चुनाव अभियान अमेरिका में स्वास्थ्य और बेरोजगारी के मुद्दे पर फोकस करने का संकल्प लिया है। हालांकि उदारवादी रिपब्लिकन सीनेटर भी सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति को लेकर ट्रंप के संकल्प के पक्ष में नहीं हैं। इनमें सीनेटर लामर अलेक्जेंडर जैसे नेता शामिल हैं। बिडेन ने स्पष्ट किया कि वे चुनाव में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर ही अपना ध्यान फोकस करेंगे ताकि ट्रंप मूल चुनावी एजेंडे से जनता को गुमराह न कर पाएं।
विज्ञापन

 
ताकत का दुरुपयोग करना चाहते हैं ट्रंप : बिडेन
डेमोक्रेटिक प्रत्याशी जो बिडेन का कहना है कि गिंसबर्ग के उत्तराधिकारी को चुनने का मसला नए राष्ट्रपति पर छोड़ देना चाहिए, जबकि रिपब्लिकन पार्टी के नेता मिक मैक्कोनल का कहना है कि सदन राष्ट्रपति द्वारा नामित किसी भी व्यक्ति का समर्थन करेगा। इस पर बिडेन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति की योजना है जो स्पष्ट तौर पर ताकत का दुरुपयोग है।
 
वीचैट रोक पर ट्रंप को अदालत से झटका
ट्रंप प्रशासन को झटका देते हुए एक अमेरिकी अदालत ने राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर चीनी एप वीचैट पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने ट्रंप के उस आदेश पर भी रोक लगा दी है जिसमें गूगल स्टोर और एप स्टोर जैसे डाउनलोडिंग प्लेटफॉर्म से इसे हटाने के निर्देश जारी किए गए थे। वीचैट द्वारा दी गई अदालती चुनौती में ट्रंप प्रशासन यह साबित नहीं कर पाया कि ये एप राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कैसे खतरा हैं।
 
राष्ट्रपति को जहर भेजने वाली संदिग्ध महिला गिरफ्तार
अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने एक कनाडाई महिला को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जहरीला पत्र भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला अधिकारियों ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह कनाडा-न्यूयॉर्क सीमा से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। उसके पास से अधिकारियों ने एक बंदूक भी बरामद की गई है। अमेरिका में चुनाव के मद्दे नजर इस मामले की गंभीर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें