फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कमला हैरिस भारतवंशी नाना-नानी को याद कर हुईं भावुक, कहा- बेहतर भविष्य की लड़ाई का संकल्प मुझमें भी जीवित

Mon, 09 Sep 2024 03:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

कमला हैरिस ने कहा, जब मैं एक युवा लड़की के रूप में अपने नाना-नानी से मिलने भारत जाती थी, तो मेरे नानाजी मुझे सुबह की सैर पर ले जाते थे। जहां वह समानता के लिए लड़ने और भ्रष्टाचार से लड़ने के महत्व पर चर्चा करते थे।
विज्ञापन
अपने दादा-दादी के साथ कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की उपराष्ट्रपति और भारतवंशी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस रविवार को भारत में अपने नाना-नानी के साथ बिताए गए सुनहरे लम्हों को याद कर भावुक हो गईं। राष्ट्रीय दादा-दादी दिवस के मौके पर उन्होंने अपने नाना-नानी को एक भावपूर्ण नोट लिखा। कहा कि सार्वजनिक सेवा और बेहतर भविष्य के लिए लड़ाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी उनमें जीवित है। इस मौके पर हैरिस ने उन सभी दादा-दादी को शुभकामनाएं दीं जो अगली पीढ़ी को आकार देने और प्रेरित करने में मदद करते हैं। 

विज्ञापन


हैरिस ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'जब मैं एक युवा लड़की के रूप में अपने दादा-दादी से मिलने भारत जाती थी, तो मेरे नानाजी मुझे सुबह की सैर पर ले जाते थे। जहां वह समानता के लिए लड़ने और भ्रष्टाचार से लड़ने के महत्व पर चर्चा करते थे। वह एक सेवानिवृत्त सिविल सेवक थे, जो भारत की जीत के लिए स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा थे।'



हैरिस ने जन्म नियंत्रण को लेकर अपनी नानी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, 'मेरी नानी ने जन्म नियंत्रण के बारे में महिलाओं से बात करने के लिए पूरे भारत की यात्रा की।' उन्होंने कहा कि उनके नाना-नानी की 'सार्वजनिक सेवा और बेहतर भविष्य के लिए लड़ाई के प्रति प्रतिबद्धता' आज भी उनमें जीवित है। हैरिस ने कहा, 'सभी दादा-दादी को राष्ट्रीय दादा-दादी दिवस की शुभकामनाएं, जो अगली पीढ़ी को आकार देने और प्रेरित करने में मदद करते हैं।'
विज्ञापन


कब और कहां होगी ट्रंप और हैरिस की बहस
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस की बहस मंगलवार यानी 10 सितंबर को फिलाडेल्फिया स्थित नेशनल कॉन्सटिट्यूशन सेंटर में रात करीब 9 बजे आयोजित की जाएगी। अमेरिकी ब्रॉडकास्टर एबीसी इस बहस का आयोजन कर रहा है। इस बहस का लाइव प्रसारण किया जाएगा और बहस के दौरान कोई भी दर्शक मौजूद नहीं रहेंगे। बहस की मध्यस्थता न्यूज एंकर डेविड मुइर करेंगे। यह बहस 90 मिनट तक चलेगी और इस दौरान दो बार ब्रेक होगा। 
 
तैयारी में जुटे दोनों नेता
फिलाडेल्फिया में होने वाली बहस की अहमियत दोनों नेता समझते हैं। यही वजह है कि उन्होंने इसकी तैयारी में पूरी ताकत झोंक दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कमला हैरिस पिछले पांच दिनों से डिबेट की तैयारियों के लिए पिट्सबर्ग के एक होटल में ठहरी हुई हैं। ट्रंप भी प्रतिनिधि सभा के सदस्य मैट गेट्ज के साथ डिबेट की तैयारी कर रहे हैं। साल 2019 के राष्ट्रपति चुनाव में एक बहस के दौरान कमला हैरिस पर भारी पड़ीं तुलसी गबार्ड भी ट्रंप की तैयारियों में मदद कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें