फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी चुनाव : शराब की बिक्री से भी मिला डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत का इशारा

Sat, 07 Nov 2020 01:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला वर्ल्ड डेस्क, वॉशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी चुनाव में दिखा उत्साह, फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स शुरू से अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। यही वजह है कि जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों ने वोटिंग के दिन तीन नवंबर को खूब शराब व अन्य नशीले पदार्थ खरीदे वहीं ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों ने कम खरीदे। 
विज्ञापन


शराब कंपनी ने जारी किए आंकड़े
एक अमेरिकी कंपनी ने इस दिन शराब बिक्री के राज्यवार आंकड़े जारी किए हैं। इनसे पता चलता है कि इस दिन डेमोक्रेटिक शासित राज्यों में शराब की बिक्री सर्वाधिक 75 फीसदी बढ़ी, वहीं रिपब्लिकन शासित राज्यों में यह 33 फीसदी ही ज्यादा रही। तीसरी स्थिति ऐसे इलाकों की रही जहां वोटरों का मूड स्पष्ट नहीं था और वे दुविधा में थे। इसकी झलक वहां 55 फीसदी ज्यादा शराब बिक्री से मिली। यानी न खुशी न गम की स्थिति रही। 

खुशी या गम से नशे का सीधा संबंध
माना जाता है कि खुशी और गम का अधिक नशाखोरी से सीधा संबंध है। ज्यादा खुशी में भी व्यक्ति शराब पीता है और गम के दौरान तो उसे यह दवा नजर आती है। यही हाल अमेरिकी चुनाव के दौरान डेमोक्रेट समर्थकों व रिपब्लिकों का रहा। शराब की खपत ने भी संकेत दे दिया है कि यह ट्रंप के लिए बुरा वक्त है और बाइडन के लिए अच्छा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में ज्यादा बिक्री
वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलिफोर्निया, कनेक्टिकट, ओरेगन, मैसाच्युसेट्स, रोड्स आईलैंड, इलिनॉय। 

यहां कम बिकी 
व्योमिंग, इदाहो, लुसियाना, टेनेसी, मिसौरी, ओक्लाहोमा

ये राज्य रहे दुविधा में
नॉर्थ कैरोलिना, ओहियो, एरिजोना, जार्जिया, पेंसिलवेनिया, कोलोराडो, फ्लोरिडा, मिनेसोटा व टेक्सास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें