हैरिस के सम्मान में बना पनीर टिक्का
55 वर्षीय प्रमिला जयपाल ने ट्विटर पर लिखा, ''चुनाव से पहले की रात में गतिविधि : आराम से भोजन करें। आज रात कमला हैरिस के सम्मान में पनीर टिक्का है क्योंकि उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बताया था कि उनका पसंदीदा उत्तर भारतीय भोजन किसी भी तरह का टिक्का है। उन्होंने अमेरिकी नागरिकों से वोट देने का आग्रह करते हुए #BidenHarris2020 भी जोड़ा।''
जयपाल ने एक अन्य पोस्ट में टिक्का बनाने की विधि भी साझा की। इसके बाद उनकी पोस्ट पर उपयोगकर्ताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराईं।
कई ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने बताया कि यह एक पारंपरिक पनीर टिक्का जैसा कुछ नहीं था, जिसे ग्रेवी के साथ नहीं परोसा जाता है।
कई ट्विटर उपयोगकर्ताओं जयपाल के इस ट्वीट का मजाक भी उड़ाया।
बता दें कि कमला हैरिस की तरह प्रमिला जयपाल भी चेन्नई से ताल्लुक रखती हैं। वह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पैदा हुईं और 1982 में 16 साल की उम्र में अमेरिका में शिफ्ट हो गईं। कमला हैरिस की मां, श्यामला गोपालन, चेन्नई में पैदा हुईं और 19 वर्ष की आयु में डॉक्टरेट के लिए अमेरिका चली गईं थीं।