फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: वैश्विक रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने के लिए भारत आए थे अमेरिकी उप-विदेश मंत्री, मंत्रियों से की मुलाकात

Fri, 23 Feb 2024 09:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

भारत में अमेरिकी राजदूत रहे रिचर्ड वर्मा 19 से 21 फरवरी तक नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने कई मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
उप विदेश मंत्री रिचर्ड आर. वर्मा भारतीय विदेश मंत्री के साथ - फोटो : रिचर्ड आर. वर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा हाल ही में भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए हुए थे। इसी को लेकर विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि वर्मा ने अमेरिका-भारत वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और एक स्वतंत्र एवं खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए नई दिल्ली में वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात की।

विज्ञापन


भारत में पूर्व अमेरिकी राजदूत रह चुके हैं
गौरतलब है, रिचर्ड ने असैन्य परमाणु समझौते के पारित होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्मा ने साल 2014 में भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में शपथ ली थी, इस पद को संभालने से वह पहले भारतीय-अमेरिकी बने। उन्होंने 2014 से 2017 तक भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में कार्य किया। फिलहाल, वह प्रबंधन एवं संसाधन उप विदेश मंत्री हैं और विदेश मंत्रालय में सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय अमेरिकी हैं।

इन नेताओं से की मुलाकात
रिचर्ड वर्मा 19 से 21 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर थे। मिलर ने गुरुवार को बताया कि वर्मा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा, रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान हुई मुलाकातों और बैठकों में, अमेरिका-भारत सहयोग और लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने के अवसरों का पता लगाया गया ताकि एक मुक्त, खुला, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन




पियूष गोयल से भी मिले
विदेश विभाग के प्रवक्ता ने आगे बताया, वर्मा ने अमेरिका-भारत के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को विस्तार देने पर चर्चा करने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


मिलर ने कहा, 'उप मंत्री और भारतीय अधिकारियों ने वैश्विक मुद्दों से निपटने में करीबी साझेदारी के लाभों पर जोर दिया।

इन देशों की भी करेंगे यात्रा
रिचर्ड वर्मा भारत, श्रीलंका और मालदीव के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए शुक्रवार तक छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें