फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'ममदानी खुद भारतीय', एरिक ट्रंप के आरोप पर मेहदी हसन का तंज; बोले- इसीलिए इन्हें सबसे मूर्ख बेटा कहते हैं

Fri, 21 Nov 2025 08:43 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

'इसलिए इन्हें सबसे मूर्ख बेटा कहते हैं', ये बात ब्रिटिश-अमेरिकी पत्रकार मेहदी हसन ने तब कही जब ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी को भारतीय लोगों से नफरत करने वाला बताया। हसन ने इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि ममदानी खुद भारतीय हैं तब वे भारतीय लोगों से नफरत कैसे कर सकते हैं?

विज्ञापन
ब्रिटिश-अमेरिकी पत्रकार मेहदी हसन और एरिक ट्रंप - फोटो : एक्स@mehdirhasan/@mehdirhasan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे और ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष एरिक ट्रंप ने न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ममदानी भारतीय और यहदू समुदाय के लोगों से नफरत करते हैं। साथ ही एरिक ने ममदानी को सोशलिस्ट और कम्युनिस्ट भी बोला। अब ऐसे में ब्रिटिश-अमेरिकी पत्रकार मेहदी हसन ने एरिक के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कड़ी आलोचना की है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक इंटरव्यू का वीडियो साझा करते हुए मेहदी हसन ने एरिक ट्रंप को सबसे मूर्ख बेटा बताया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से एरिक को सबसे ‘मूर्ख बेटा’ कहा जाता है। हसन ने सवाल उठाते हुए लिखा कि जोहरान ममदानी खुद एक भारतीय हैं और एक भारतीय मूल का व्यक्ति भारतीयों से कैसे नफरत कर सकता है?

ये भी पढ़ें:- अरबों का फर्जीवाड़ा: दावा- एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई जैसी बड़ी कंपनियों के नाम शामिल, जानिए पूरा मामला
विज्ञापन


और क्या-क्या कहा था एरिक ट्रंप ने?
बता दें कि एरिक ट्रंप ने ममदानी के राजनीतिक रुख पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममदानी ने चुनाव अभियान में कहा था कि अगर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू न्यूयॉर्क आए तो वे उन्हें गिरफ्तार करेंगे। एरिक ने आरोप लगाया कि शहर ने एक समाजवादी… कम्युनिस्ट को चुना है, जो किराने की दुकानों का राष्ट्रीयकरण करना चाहता है, नेतन्याहू को गिरफ्तार करना चाहता है और यहूदियों व भारतीयों से नफरत करता है।
विज्ञापन


एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान एरिक ट्रंप ने यह भी कहा था कि जो यहूदी लोगों से नफरत करता है, भारतीय लोगों से नफरत करता है, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के वित्त पोषण को कम करना चाहता है, आप जानते हैं कि इससे क्या होगा। उन्होंने इसे बहुत तकलीफ देने वाला बताते हुए कहा कि इन सभी लोगों को सुरक्षित-स्वच्छ सड़कों, उचित करों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है और ये शहर सरकारी हस्तक्षेप के बिना अपने आप ही विकसित हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- US: व्हाइट हाउस में आज ट्रंप-ममदानी होंगे आमने-सामने, लेविट बोलीं- अमेरिकी हित में किसी से मिलने को तैयार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें