फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका ने AQIS और TTP के चार शीर्ष नेताओं पर लगाए प्रतिबंध, घोषित किया 'वैश्विक आतंकवादी'

Fri, 02 Dec 2022 08:23 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका ने अल-कायदा और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) समूह के चार शीर्ष नेताओं को वैश्विक आतंकी घोषित किया है।  
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : twitter.com/SecBlinken
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने अल-कायदा और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) समूह के चार शीर्ष नेताओं को वैश्विक आतंकी घोषित किया है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को यह ऐलान किया। 

विज्ञापन


जिन्हें वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया है, उनमें अल-कायदा (भारतीय महाद्वीप) का उप प्रमुख ओसामा महमूद, अमीर आतिफ, याह्या गौरी और समूह की भर्ती शाखा की जिम्मेदारी संभालने वाला मुहम्मद मारूफ शामिल है। 

टीटीपी के उप प्रमुख कारी अमजद पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। अमजद पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आंतकियों की देखरेख और उनका संचालन करता है। 
विज्ञापन


ब्लिंकन ने गुरुवार को कहा, इन कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप घोषित लोगों की सभी संपत्ति अमेरिका के अधिकार क्षेत्र के अधीन है। सभी अमेरिकी नागरिकों को उनके साथ किसी भी लेन-देन में शामिल होने से प्रतिबंधित किया जाता है। 

ब्लिंकन ने कहा, यह कार्रवाईयां दिखाती हैं कि हम अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखने के लिए सभी साधनों का इस्तेमाल करना जारी रखेंगे, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि अंतरराष्ट्रीय अफगानिस्तान में स्वतंत्र रूप से काम करने में सक्षम नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें