अमेरिका ने ईरान के साथ भले ही संघर्षविराम को बढ़ा दिया है, लेकिन दोनों देशों के साथ तनाव बरकरार है। इसी बीच अमेरिकी सेना ने गुरुवार को जानकारी दी कि यूएसएस जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश विमानवाहक पोत पश्चिम एशियाई क्षेत्र में पहुंच गया है। इसके साथ ही इस इलाके में तैनात अमेरिकी विशाल युद्धपोतों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
जब तक ईरान समझौते पर सहमत नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट पर दबदबा बनाए रखेगा : ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक ईरान कोई समझौता नहीं करता, तब तक अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा। उन्होंने साफ कहा कि इस अहम तेल मार्ग को दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रंप ने कहा, इस पर हमारा पूरा नियंत्रण है। यह रास्ता तभी खुलेगा जब वे कोई समझौता करेंगे या फिर कोई और सकारात्मक स्थिति बनेगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस रास्ते को बंद रखने का मकसद ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव डालना है। ट्रंप बोले, अगर हम यह रास्ता खोल देते हैं, तो ईरान रोज़ाना करीब 500 मिलियन डॉलर कमाएगा। जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, मैं नहीं चाहता कि वे इतना पैसा कमाएं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ एक संकरा समुद्री रास्ता है, जो खाड़ी के तेल उत्पादक देशों को दुनिया के बाजारों से जोड़ता है। यहां किसी भी तरह की रुकावट से तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आता है और सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें: Iran: 'दुश्मन में दरार पड़ गई है', ईरान के सर्वोच्च नेता ने देशवासियों से चौकन्ना रहने की अपील क्यों की?