फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, नई आधुनिक मिसाइलें देने से किया साफ इनकार

Fri, 10 Oct 2025 10:23 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पाकिस्तान इन दिनों अमेरिका का लाडला बना हुआ है। पाकिस्तानी सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर हाल के दिनों में कई बार ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात कर चुके हैं। इस बीच खबर आई कि पाकिस्तान को अमेरिका से आधुनिक मिसाइलें मिल सकती हैं, लेकिन अब अमेरिका ने ही इस खबर का खंडन कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान को नहीं मिलेंगी नई AMRAAM मिसाइलें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए आधुनिक मिसाइलें देने से इनकार कर दिया है। अमेरिका ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को कुछ हथियारों को उपकरण आदि की सप्लाई की जाएगी, लेकिन किसी नए हथियार की डिलीवरी नहीं की जाएगी। दरअसल मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स चल रहीं थी कि अमेरिका, पाकिस्तान को आधुनिक एडवांस्ड मीडिया रेंज एअर टू एअर मिसाइल (AMRAAM) देगा। अब अमेरिका ने ही इससे इनकार कर दिया है।   
विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास ने जारी किया बयान
अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में कहा कि '30 सितंबर को युद्ध विभाग (Department of War) ने कई देशों को, जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है, हथियारों के उपकरण बेचने का एलान किया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान को एएमआरएएम मिसाइलों की डिलीवरी की जाएगी, लेकिन ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। साथ ही पाकिस्तान की मौजूदा क्षमताओं में इजाफे का भी कोई विचार नहीं है।'

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के कई मीडिया चैनल ने दावा किया कि अमेरिका के युद्ध विभाग ने पाकिस्तान को AMRAAM मिसाइलों को बेचने की मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिका के एरिजोना के टकसन में स्थित रेथियोन कंपनी पाकिस्तान को आधुनिक मिसाइलों की आपूर्ति करेगी। इन खबरों को अमेरिका द्वारा पाकिस्तान की वायु सेना की सैन्य क्षमताओं में इजाफा करने के तौर पर देखा गया, लेकिन अब अमेरिका ने साफ कर दिया है  कि उसकी ऐसी कोई योजना नहीं है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Donald Trump: 'ओबामा ने कुछ नहीं किया, फिर भी उन्हें सम्मानित किया गया', नोबेल के लिए गिड़गिड़ाए ट्रंप

अमेरिका के करीब आया पाकिस्तान
पाकिस्तान को साल 2007 में अमेरिका से 700 AMRAAM मिसाइलें मिल चुकी हैं, जो पाकिस्तान ने अपने एफ-16 लड़ाकू विमानों के लिए खरीदीं थीं। यह उस समय हवा से हवा में मार करने वाली AMRAAM मिसाइलों का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर था। नई डील की बात ऐसे समय उठी, जब पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख आसिम मुनीर ने सितंबर में व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। 
विज्ञापन




बेहद खास है AMRAAM
अमेरिका की वायुसेना के अनुसार, AMRAAM हवा से हवा में मार करने वाली घातक मिसाइल है। इस मिसाइल की खासियत ये है कि इसमें टारगेट को लॉक किया जा सकता है, मतलब कि यह मिसाइल अपने टारगेट को खत्म करके ही दम लेती है। इसे ह्यूजेस एयरक्राफ्ट कंपनी और रेथियॉन कंपनी मिलकर बनाती हैं। इस मिसाइल की लंबाई 143.9 इंच (366 सेंटीमीटर) और वजन 150.75 किलोग्राम होता है। यह हवा से हवा में 20 मील तक मार करने की क्षमता रखती है। यह मिसाइल सुपरसोनिक गति से टारगेट की ओर बढ़ती है और पलक झपकते ही अपने लक्ष्य को तबाह कर देती है। यह सितंबर 1991 से ही अमेरिकी सेना में शामिल कर ली गई थी। इस मिसाइल के टक्कर की कोई मिसाइल अभी भारतीय वायुसेना के पास नहीं है, ऐसे में पाकिस्तान को एएमआरएएएम मिसाइल मिलने की खबर भारत के लिहाज से भी चिंताजनक थी, क्योंकि इससे पाकिस्तानी वायुसेना की क्षमताओं में काफी इजाफा हो सकता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें