फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका ने विदेशी बर्थ टूरिज्म पर कसा शिकंजा, सैकड़ों वीजा रद्द; ट्रंप प्रशासन ने कई नेटवर्क किए ध्वस्त

Thu, 11 Jun 2026 01:53 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका ने यूरोप और अफ्रीका में सक्रिय बर्थ टूरिज्म नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए सैकड़ों विदेशी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। ट्रंप प्रशासन ने इसे नागरिकता प्रणाली के दुरुपयोग के खिलाफ बड़ा कदम बताया है।

विज्ञापन
बर्थ टूरिज्म पर अमेरिका का एक्शन। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने विदेशी नागरिकों द्वारा जन्म के आधार पर अमेरिकी नागरिकता हासिल करने की कोशिशों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बर्थ टूरिज्म नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि यूरोप और अफ्रीका में सक्रिय कई संगठित नेटवर्क को खत्म कर दिया गया है और सैकड़ों वीजा रद्द कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ये नेटवर्क विदेशी नागरिकों को टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका लाने, वहां रहने की व्यवस्था कराने और प्रसव के जरिए बच्चों को अमेरिकी नागरिकता दिलाने की योजना में शामिल थे।

सैकड़ों संदिग्ध मामलों की जांच
विदेश विभाग ने बताया कि केवल यूरोप में ही 2024 से अब तक 400 से अधिक संदिग्ध 'बर्थ टूरिज्म' मामलों की पहचान की गई है। इन मामलों में कम से कम छह कंपनियां शामिल थीं, जो वीजा इंटरव्यू की ट्रेनिंग देने से लेकर अमेरिका में रहने और डिलीवरी तक की व्यवस्था कर रही थीं। इन सभी नेटवर्क को बंद कर दिया गया है और शामिल लोगों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


अफ्रीका में भी बड़े रैकेट का खुलासा
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम और उत्तरी अफ्रीका में भी इसी तरह के नेटवर्क सक्रिय थे। एक देश में तो 100 से अधिक विदेशी नागरिकों द्वारा फर्जी दस्तावेज और एजेंटों की मदद से वीजा हासिल करने का मामला सामने आया। इसके बाद वहां की नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया और स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर आगे की जांच शुरू कर दी गई।

उत्तरी अफ्रीका में अमेरिकी दूतावास ने 100 से अधिक लोगों के वीजा रद्द कर दिए हैं, जो मुख्य रूप से अमेरिका में जन्म देकर बच्चों को नागरिकता दिलाने की मंशा से यात्रा कर रहे थे। विदेश विभाग ने स्पष्ट कहा कि किसी भी विदेशी नागरिक को केवल बच्चे के जन्म के लिए अमेरिकी नागरिकता पाने के उद्देश्य से वीजा नहीं दिया जाएगा।

वीजा अधिकार नहीं, एक विशेषाधिकार है- अमेरिका
अमेरिकी विदेश विभाग ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि वीजा कोई अधिकार नहीं बल्कि एक विशेषाधिकार है। अमेरिका अपनी नागरिकता प्रणाली के दुरुपयोग को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। विभाग ने कहा कि आधुनिक डेटा एनालिटिक्स और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद से ऐसे नेटवर्क की पहचान कर उन्हें खत्म किया जा रहा है। ट्रंप प्रशासन ने लंबे समय से अवैध इमिग्रेशन और नागरिकता से जुड़े नियमों को सख्त बनाने की नीति अपनाई हुई है। इसी क्रम में ‘बर्थ टूरिज्म’ को रोकने के लिए यह बड़ी कार्रवाई की गई है। हालांकि इस नीति को लेकर अमेरिका में कानूनी बहस भी जारी है और मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें