फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: टेक्सास अदालत में सिख अधिकारी संदीप धालीवाल का हत्यारा दोषी करार, 2019 में की गई थी हत्या

Wed, 19 Oct 2022 12:14 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ह्यूस्टन।

सार

27 सितंबर, 2019 को ड्यूटी पर तैनात धालीवाल की घात लगाकर की गई गोलीबारी में हत्या कर दी गई थी। न्यायाधीश के फैसला सुनाए जाने के दौरान धालीवाल का परिवार भी अदालत कक्ष में मौजूद था।
विज्ञापन
संदीप धालीवाल (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी टेक्सास प्रांत में पहले भारतवंशी सिख अमेरिकी अधिकारी संदीप धालीवाल की 2019 में हत्या के मामले में हैरिस काउंटी की आपराधिक अदालत के जज ने रॉबर्ट सोलिस (50) को दोषी करार दिया है। धालीवाल (42) हैरिस काउंटी शेरिफ के कार्यालय में 10 साल से कार्यरत थे। 2015 में वर्दी के साथ पगड़ी पहनने की अनुमति मिलने के कारण वह चर्चा में आए थे।

विज्ञापन


27 सितंबर, 2019 को ड्यूटी पर तैनात धालीवाल की घात लगाकर की गई गोलीबारी में हत्या कर दी गई थी। न्यायाधीश के फैसला सुनाए जाने के दौरान धालीवाल का परिवार भी अदालत कक्ष में मौजूद था। न्यायाधीश को फैसला सुनाने में 30 मिनट से भी कम वक्त लगा।

आरोपी रॉबर्ट सोलिस ने अपने वकील को हटाकर खुद अदालत में अपना पक्ष रखा था। उसने न्यायाधीश से कहा कि चूंकि आप मानते हैं कि मैं हत्या का दोषी हूं, इसलिए मेरा मानना है कि आप मुझे मृत्यु दंड सुनाएंगे। न्यायाधीश क्रिस मॉर्टन ने फैसला पढ़कर सुनाया और सोलिस ने सिर हिलाकर फैसले पर हामी भरी। उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं था। धालीवाल की हत्या के बाद पश्चिमी ह्यूस्टन में एक डाकघर का नाम उनके सम्मान में बदल दिया गया। उनकी हत्या के एक साल बाद उनके सम्मान में राजमार्ग 249 के पास बेल्टवे 8 के एक हिस्से का नाम बदल दिया गया।
विज्ञापन


सिख समुदाय के लिए गौरव का प्रतीक
तीन बच्चों के पिता संदीप धालीवाल की हत्या ने ह्यूस्टन में पूरे समुदाय को झकझोर दिया था। उन्हें हैरिस काउंटी शेरिफ कार्यालय के लिए "अग्रणी डिप्टी" के रूप में जाना जाता था, जिन्होंने पगड़ी सहित अपने गश्त के दौरान दाढ़ी आदि पारंपरिक विश्वास के लिए काफी मशक्कत की। उन्होंने मानवीय राहत और वकालत की गैल-लाभगारी संस्था यूनाइटेड सिख्स के साथ काम किया। वे सिख समुदाय के लिए गौरव का प्रतीक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें