फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Firing: अमेरिकी पार्षद की उनके घर के बाहर कार में गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 03 Feb 2023 09:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सायरेविले की रहने वाली न्यू जर्सी की एक पार्षद की बुधवार की रात उनकी कार में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मूतक की उम्र 30 साल बताई जा रही है। उनकी पहचान यूनिस ड्वमफोर के रूप में हुई। वे अपनी सफेद निसान एसयूवी के अंदर मृत पाई गईं। उन्हें कई गोलियां लगी थीं। कार सायरेविले में ला मेर अपार्टमेंट परिसर में कैमलॉट के पास दुर्घटनाग्रस्त पाई गई थी। पुलिस का मानना है कि वह शूटिंग के दौरान निशाने पर थीं, लेकिन हादसे का स्पष्ट मकसद पता नहीं है।

विज्ञापन


मिडलसेक्स काउंटी अभियोजक के कार्यालय ने बताया कि 911 कॉल में शाम करीब 7 बजकर 22 मिनट पर गोली चलने की सूचना मिली थी। न्यूजर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने कहा कि वह पार्षद की मौत की खबर से स्तब्ध हैं। मर्फी ने एक बयान में कहा कि सार्वजनिक सेवा का उनका करियर अभी शुरू ही हुआ था। उन्होंने पहले ही बरो काउंसिल के एक प्रतिबद्ध सदस्य के रूप में एक प्रतिष्ठा बना ली थी, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी लगन और गंभीरता से निभाई। मैं काउंसिलवुमन ड्वुमफोर के परिवार, दोस्तों, उनके शासी निकाय सहयोगियों और पूरे सायरेविले समुदाय के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सायरेविले के मेयर विक्टोरिया किलपैट्रिक ने एक बयान में कहा कि इस नुकसान से पूरा समुदाय स्तब्ध और दुखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें