फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: "भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रयास जारी रखेगा अमेरिका, पीएम मोदी की यात्रा रही सफल"

Fri, 30 Jun 2023 05:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

पटेल ने बुधवार को कहा, यह केवल एक क्षण के बारे में नहीं है। यह भारत के साथ अमेरिका के संबंधों और साझेदारी को गहरा और मजबूत करने के कदमों और प्रयासों के बारे में है। अमेरिका पीएम मोदी के राजकीय दौरे को बेहद सफल मानता है।
विज्ञापन
वेदांत पटेल, अमेरिकी प्रधान उप प्रवक्ता - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजकीय अमेरिका दौरे को बेहद सफल बताते हुए कहा कि अमेरिका आने वाले दिनों में भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के प्रयास जारी रखेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी ने 20-24 जून तक अमेरिका का दौरा किया था। पटेल के मुताबिक इस यात्रा से दोनों देशों के बीच रक्षा, अंतरिक्ष और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन


पटेल ने बुधवार को कहा, यह केवल एक क्षण के बारे में नहीं है। यह भारत के साथ अमेरिका के संबंधों और साझेदारी को गहरा और मजबूत करने के कदमों और प्रयासों के बारे में है। अमेरिका पीएम मोदी के राजकीय दौरे को बेहद सफल मानता है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई घोषणाएं की गईं, जिनमें सेमीकंडक्टर आपूर्ति शृंखला को मजबूत करने के कदम भी शामिल हैं। राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी ने जेट इंजन के सह-उत्पादन पर भी बात की इसके अलावा विश्वविद्यालय अनुसंधान साझेदारी को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई। पटेल ने कहा, यहां से यह तय हो चुका है कि दोनों देश द्विपक्षीय रिश्तों को गहरा और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें