अमेरिका के डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के दावेदार बर्नी सैंडर्स को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को दिल का दौरा आने के कारण लॉस वेगस में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अब पहले से बेहतर है। जब उनको अस्पताल लाया गया था, तब उनकी स्थिति काफी नाजुक थी। उनके दिल की धमनी सही तरीके के काम नहीं कर रही थी, जिसे अब सही कर दिया गया है।
78 साल के सैंडर्स को दिल उस समय पड़ा था, जब वह एक इंवेट में गए थे। इसके बाद उनके सारे इंवेट और मीटिंग को रद्द कर दिया गया था। सैंडर्स का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि अब वह पूरी तरह से फिट है। अस्पताल से बाहर निकलते ही सैंडर्स ने ट्वीट कर कहा कि वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।
सीने में तकलीफ के बाद टाली अपनी दावेदारी
सैंडर्स ने मंगलवार को सीने में तकलीफ महसूस करने के बाद व्हाइट हाउस के लिए अपनी दावेदारी को टाल दिया था। सैंडर्स आने वाले कुछ दिनों तक प्रचार अभियान से दूर रह सकते हैं। चुनाव प्रचार करने वाली उनकी टीम का कहना है कि हम उनके सारे कार्यक्रम रद्द कर रहे हैं। प्रचार अभियान के लिए सैंडर्स कब उपलब्ध होंगे, इस बारे में बाद में सूचना जारी की जाएगी।