फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मैक्सिको में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला, इमारत की दीवार नष्ट

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Dec 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्सिको में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला - फोटो : WION

मैक्सिको में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर विस्फोटक हमला हुआ है। ये हमला अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस और और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप के दौरे से कुछ घंटे पहले हुआ है। इस बात की जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।



इन विस्फोटकों से ग्वादलहारा शहर में स्थित दूतावास की दीवार नष्ट हो गई। हमले से दीवार में 40 सेंटीमीटर का एक गड्ढा हो गया। फिलहाल हमले में कोई घायल नहीं हुआ है।


पश्चिमी राज्य जलिस्को के अभियोजक कार्यालय (जहां ग्वादलहारा स्थित है) ने ट्विटर पर कहा, "घटना की जांच का काम संघीय अधिकारियों को दिया गया है, जो समय-समय पर जानकारी देते रहेंगे।" 


इवांका और पेंस मैक्सिको के नए राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज के शपथ समारोह में एक उच्च स्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने शनिवार सुबह पहुंचे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next