फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की मतदाता सूची पर अमेरिकी सांसद की टिप्पणी: 13 करोड़ नाम हटने पर जताई चिंता, एसआईआर पर क्यों उठे सवाल?

Thu, 15 Oct 2026 02:29 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, वॉशिंगटन
विज्ञापन
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन
भारत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का मुद्दा अब अमेरिका में भी उठा है। भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमीला जयपाल ने मसौदा मतदाता सूची से करीब 13 करोड़ नाम हटाए जाने की खबरों पर चिंता जताई है। उन्होंने भारत में कथित तौर पर लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित करने वाले प्रयासों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया।
विज्ञापन


वॉशिंगटन राज्य से डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद जयपाल ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में अपनी प्रतिक्रिया दी। इस मुद्दे पर किसी अमेरिकी सांसद की ओर से यह पहली ऐसी टिप्पणी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें