फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग में विवादित कानून को लेकर अमेरिका ने चीन पर लगाए नए प्रतिबंध

Thu, 02 Jul 2020 10:56 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने हांगकांग नीति को लेकर चीन के खिलाफ बैंकों को लक्षित करते हुए नए प्रतिबंधों को मंजूरी दे दी है। बता दें कि चीन ने हाल ही में हांगकांग में एक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को अनुमति दी है। चीन के इस कदम की अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने निंदा की है। ब्रिटेन ने हांगकांग के नागरिकों को ब्रिटिश नागरिकता देने का एलान भी कर दिया है और ऑस्ट्रेलिया भी इस बात पर विचार कर रहा है। 

विज्ञापन

 
बता दें कि हांगकांग में चीन द्वारा लागू किए गए विवादित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र समर्थकों पर लगाम लगाना और उनके खिलाफ कार्यवाई करना है। कानून के अनुच्छेद 38 के तहत यह उन अपराधों पर लागू होगा जो क्षेत्र के बाहर से हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में एक ऐसे व्यक्ति द्वारा किए गए हैं जो क्षेत्र का स्थायी निवासी नहीं है। यह नया कानून बीजिंग को हांगकांग में जांच, मुकदमा चलाने और दंडित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए और शक्तियां देता है।

इससे पहले चीन के इस कदम पर अमेरिका वे से चेताया था कि अगर उसने हांगकांग को 'निगलने' की कोशिश की तो अमेरिका चुप नहीं बैठेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा था कि  यह हांगकांग के लोगों के लिए दुखद दिन है। उन्होंने चीन को नए प्रतिरोधी उपायों को लेकर चेतावनी भी दी जिनमें क्षेत्र को रक्षा और दोहरे इस्तेमाल वाली प्रौद्योगिकी के निर्यात को खत्म किया जाना शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें