फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-China: ट्रंप-शी मुलाकात पर सहमति, जल्द चीन जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति; APEC सम्मेलन में होंगे आमने-सामने

Fri, 19 Sep 2025 10:04 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वह अगले महीने एपीईसी सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे और अगले साल चीन जाएंगे। दोनों नेताओं ने फोन पर टिकटॉक को अमेरिका में संचालन जारी रखने से जुड़े समझौते पर चर्चा की। 
विज्ञापन
शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और चीन के रिश्तों में नई हलचल दिख रही है। मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले महीने दक्षिण कोरिया में होने वाले एपीईसी सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि वह अगले साल की शुरुआत में चीन का दौरा करेंगे।
विज्ञापन

 
ट्रंप ने शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत की और अमेरिका में लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक को संचालन जारी रखने देने के समझौते को अंतिम रूप देने पर जोर दिया। ट्रंप प्रशासन ने चीन पर भारी टैरिफ लगाए थे, जिसके बाद दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध शुरू हो गया।

व्यापार युद्ध की पृष्ठभूमि
व्हाइट हाउस लौटने के बाद से ट्रंप ने दूसरी बार शी जिनपिंग से सीधे बातचीत की है। दोनों देशों के बीच ऊंचे टैरिफ और जवाबी प्रतिबंधों ने वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ाई थी। ट्रंप ने हालांकि इस बातचीत में कहा कि वे चीन के साथ नए व्यापार समझौतों के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'ट्रंप परिवार में नैतिकता कम, PAK के साथ व्यापार चोरतंत्र का सबूत'; बोले राजनीति विज्ञानी ब्रेमर

टिकटॉक पर अमेरिकी दबाव
ट्रंप ने टिकटॉक को अमेरिका में प्रतिबंधित करने की चेतावनी दी थी, यदि इसकी चीनी पैरेंट कंपनी अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचती। इस पर दोनों देशों के बीच खींचतान तेज हो गई थी। अब फोन कॉल के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इस मुद्दे का समाधान निकलेगा।

राजनीतिक और आर्थिक असर
अमेरिका और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। उनके बीच रिश्तों का उतार-चढ़ाव सीधे वैश्विक व्यापार और निवेश को प्रभावित करता है। ट्रंप और शी की आगामी मुलाकात को इस लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'रूस, चीन और ईरान बड़ा खतरा...', जाते-जाते दुश्मनों की पूरी खबर दे गए विदेशी खुफिया एजेंसी के प्रमुख

अगले साल की शुरुआत जा सकते हैं चीन
ट्रंप ने ये भी एलान किया कि वह अगले साल की शुरुआत में चीन की यात्रा करेंगे। यह दौरा न केवल आर्थिक मुद्दों बल्कि रणनीतिक और सुरक्षा मामलों में भी अहम माना जाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह मुलाकात दोनों देशों के बीच तनाव कम करने का रास्ता खोल सकती है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें