फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव बढ़ा : ताइवान क्षेत्र से अमेरिकी युद्धपोत निकला, अमेरिका ने कहा- उसकी क्षेत्र में स्वतंत्र आवाजाही जारी रहेगी

Fri, 16 Oct 2020 01:19 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन/बीजिंग
विज्ञापन
अमेरिकी युद्धपोत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हांगकांग और अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर के बाद ताइवान के मुद्दे पर दो महाशक्तियों में तनातनी बढ़ रही है। अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस बैरी जब ताइवान जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) से गुजरा तो चीन ने उसे ऐसी हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी, लेकिन अमेरिका ने चीनी ऐतराज दरकिनार कर दो टूक कहा कि समुद्री क्षेत्र में स्वतंत्र आवाजाही के लिए उसका अभियान जारी रहेगा। 

विज्ञापन


बता दें कि चीन ताइवान को अपना ही हिस्सा मानता है और इसी के चलते उसने चेताया है कि अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बंद करे। चीन का कहना है कि उसने क्षेत्र में अमेरिकी सेना के युद्धपोत को ताइवान क्षेत्र से गुजरते हुए ट्रैक किया है और इसे लेकर उसकी सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं।


प्रशांत महासागर में अमेरिकी नौसेना की टुकड़ी का हिस्सा यूएसएस बैरी एक गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत है जिसे अमेरिकी नौसेना नियमित अभ्यास का हिस्सा बता रही है। इसके ताइवान व आसपास के समुद्री क्षेत्र पर दावा करने वाले चीन को यह हरकत नागवार गुजरी है। जबकि अमेरिका ने इस गश्त को जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन


क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा : चीन
चीन के पूर्वी कमान के प्रवक्ता मेजर झांग चुनसुआंग ने कहा कि अमेरिकी युद्धपोत पर नजर रखने के लिए बीजिंग की तरफ से हवाई और समुद्री बलों को जुटाया गया है। उन्होंने कहा कि 'अमेरिका की यह कार्रवाई ताइवान के लिए आजादी के समर्थकों को गलत संदेश दे रही है।' प्रवक्ता ने कहा, इन संवेदनशील मामलों से क्षेत्र में तनाव बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें