फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी सेना की प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों पर स्ट्राइक, 14 लोगों की मौत

Tue, 28 Oct 2025 08:51 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
पीट हेगसेथ, रक्षा सचिव - फोटो : X / @SenRandPaul
विज्ञापन
अमेरिका ने ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहा है। सोमवार को पूर्वी प्रशांत महासागर में ड्रग्स ले जा रही संदिग्ध नौकाओं पर अमेरिकी सेना ने स्ट्राइक की है। सेना के इस हमले में कम से कम 14 तस्करों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बच गया।
विज्ञापन


अमेरिका रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बयान जारी कर सेना की कार्रवाई की जानकारी दी। हेगसेथ के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने सोमवार को प्रशांत महासागर एक बार फिर ड्रग तस्करों को निशाना बनाया। 

सेना ने संदिग्ध नौकाओं पर तीन बार स्ट्राइक की, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए, जबकि एक बच गया। पिछले महीने सितंबर की शुरुआत से अमेरिका सेना ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। यह पहली बार है जब एक ही दिन में अमेरिका सेना तीन हमले किए।
विज्ञापन


हेगसेथ ने कहा कि मेक्सिको की खोज और बचाव एजेंसी ने बचे हुए व्यक्ति को बचाने की जिम्मेदारी ली है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वह व्यक्ति मेक्सिको की हिरासत में रहेगा या अमेरिका को सौंपा जाएगा। इससे पहले अक्तूबर में हुए एक अन्य हमले में दो लोग जीवित बचे थे। तब अमेरिकी सेना ने दोनों को बचाया था और बाद में उन्हें कोलंबिया और इक्वाडोर वापस भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें