फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका का बर्थ टूरिज्म पर कार्रवाई तेज: 6,000 से अधिक लोगों के वीजा किए रद्द, ट्रंप प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती

Fri, 13 Nov 2026 11:45 AM IST
देवेश त्रिपाठी आईएएनएस, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के विदेश विभाग ने बर्थ टूरिज्म में शामिल होने या इसे बढ़ावा देने वाले विदेशी नागरिकों के 6,000 से अधिक वीजा रद्द कर दिए हैं। विभाग के मुताबिक, यह कार्रवाई बर्थ टूरिज्म प्रिवेंशन टास्क फोर्स के तहत की गई है। 31 अक्टूबर तक 4,000 से अधिक वीजा रद्द किए जाने की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
बर्थ टूरिज्म के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई तेज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी विदेश विभाग ने 6,000 से अधिक लोगों के वीजा रद्द कर दिए हैं, जिन्होंने 'बर्थ टूरिज्म' (बच्चे को जन्म देने के लिए विदेश यात्रा) में हिस्सा लिया था या इसे बढ़ावा दिया था। विभाग ने एक्स पोस्ट में बताया, "डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट की 'बर्थ टूरिज्म प्रिवेंशन टास्क फोर्स' ने अब ऐसे विदेशियों के 6,000 से अधिक वीजा रद्द कर दिए हैं, जो ‘बर्थ टूरिज्म’ (बच्चे को जन्म देने के लिए विदेश यात्रा) में शामिल थे या जिन्होंने इसमें मदद की थी।"
विज्ञापन


विभाग ने कहा, "हम इस गैरकानूनी काम में शामिल हर व्यक्ति की पहचान कर रहे हैं और उन्हें जवाबदेह ठहरा रहे हैं।" यह 31 अक्तूबर को विभाग द्वारा बताए गए 4,000 से अधिक वीजा रद्द किए जाने के आंकड़ों से ज्यादा है। दोनों ही आंकड़ों से यह पता नहीं चलता कि वास्तव में कितनी बढ़ोतरी हुई है।

700 चीनी नागरिकों के अलावा अन्य देशों का आंकड़ा नहीं आया सामने
अक्तूबर में जारी जानकारी में विभाग ने बताया था कि ‘बर्थ टूरिज्म’ के लिए रद्द किए गए वीजा में से 700 से अधिक चीनी नागरिकों के थे। ताजा बयान में यह नहीं बताया गया है कि इनमें किस देश के कितने नागरिक शामिल हैं। विभाग की घोषणा वीजा रद्द करने से जुड़ी है। वीजा रद्द होने का मतलब यह नहीं है कि उस व्यक्ति को देश से निकाला गया है या वह किसी अपराध का दोषी है।
विज्ञापन


विदेश विभाग (स्टेट डिपार्टमेंट) के एक नियम के अनुसार, "अमेरिका में बच्चे को जन्म देकर उसके लिए अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के मुख्य उद्देश्य से की गई यात्रा, 'बी नॉन-इमिग्रेंट वीजा' जारी करने का वैध आधार नहीं है।"

अमेरिका ने किया बर्थ टूरिज्म प्रिवेंशन टास्क फोर्स का गठन
इस नियम के तहत, अगर कांसुलर अधिकारी को यह मानने का कारण मिलता है कि आवेदिका अपनी यात्रा के दौरान बच्चे को जन्म देगी, तो उस उद्देश्य को लेकर एक ऐसी धारणा बन जाती है, जिसे आवेदिका गलत साबित कर सकती है। इससे अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं आया है।

विभाग ने 12 अगस्त को 'बर्थ टूरिज्म प्रिवेंशन टास्क फोर्स' का गठन किया और बताया कि वह दुनिया भर में 600 से अधिक वीजा पहले ही रद्द कर चुका है। 23 सितंबर को विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने उन लोगों के लिए वीजा प्रतिबंधों की घोषणा की, जो जानबूझकर 'बर्थ टूरिज्म' में शामिल होते हैं या इसे बढ़ावा देते हैं। इसमें परिवार के कुछ सदस्य भी शामिल हो सकते हैं। विभाग ने वीजा धोखाधड़ी की जानकारी देने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें