फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anti Submarine Warfare: भारत, अमेरिका, कनाडा, जापान व द. कोरिया का साझा सैन्य अभ्यास, उड़ान अफसरों की ट्रेनिंग

Fri, 17 Mar 2023 05:15 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

‘यूएस सेवेंथ फ्लीट’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 'सी ड्रैगन 23' अभ्यास बुधवार को शुरू हुआ, जो 270 घंटे से अधिक समय तक चलेगा। बयान के अनुसार, सभी भाग लेने वाले देशों के पायलट और उड़ान अधिकारियों के लिए कक्षा प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Anti Submarine Warfare - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत समेत अमेरिका, कनाडा, जापान और दक्षिण कोरिया में साझा पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास जारी है। यह अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है, जब जापान और दक्षिण कोरिया के नेता चीन और उत्तर कोरिया की ओर से बढ़ते खतरों के खिलाफ अमेरिका के साथ अपने गठबंधन को मजबूत करने के मकसद से टोक्यो में शिखर वार्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन


‘यूएस सेवेंथ फ्लीट’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 'सी ड्रैगन 23' अभ्यास बुधवार को शुरू हुआ, जो 270 घंटे से अधिक समय तक चलेगा। बयान के अनुसार, सभी भाग लेने वाले देशों के पायलट और उड़ान अधिकारियों के लिए कक्षा प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें वे अपने देश की क्षमता और उपकरणों को शामिल करने की योजना बनाने और रणनीति पर चर्चा करेंगे।

अभ्यास एक प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश ‘ड्रैगन बेल्ट’ जीतने के लिए सबसे अधिक अंक हासिल करने की कोशिश करेंगे। अमेरिकी नौसेना का प्रतिनिधित्व वर्तमान में गुआम में स्थित दो पी-8 ए पोसेडॉन मैरीटाइम पेट्रोल और टोही विमान द्वारा किया जा रहा है। बयान में यह नहीं बताया गया कि अभ्यास कहां और किस समय हो रहे हैं, लेकिन इसकी तैयारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन


कोरिया-जापान में वार्ता
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने गुरुवार को एक दशक से भी लंबे समय बाद शिखर वार्ता की। इसमें काफी समय से जारी विवाद दूर करने, सुरक्षा व आर्थिक रिश्ते फिर से विकसित करने की कोशिश की गई। वहीं, शिखर वार्ता से कुछ घंटे पहले उत्तर कोरिया ने अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए एक बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ी।

रूस, चीन, ईरान में साझा सैन्य अभ्यास
रूस ने कहा है कि अरब सागर में चीन और ईरान के साथ उसने नौसैनिक अभ्यास शुरू कर दिया है। रूस की कोशिश है कि चीन और ईरान के साथ रिश्ते मजबूत हों। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2023 नामक त्रिपक्षीय अभ्यास चाबहार के ईरानी बंदरगाह के आसपास के क्षेत्र में शुरू हो गया था। गुरुवार से अभ्यास का नौसैनिक हिस्सा शुरू हुआ, जो शुक्रवार तक चलेगा। अमेरिका ने कहा है कि वह इस युद्धाभ्यास पर नजर बनाए हुए है। इससे अमेरिका या सहयोगी देशों को खतरा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें