फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय गिरफ्तार, बॉर्डर पेट्रोल एजेंट्स ने हाईवे से पकड़ा

Wed, 24 Dec 2025 10:25 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका में बॉर्डर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे 30 भारतीयों को पकड़ा है। पकड़े गए लोग अमेरिका में ट्रक चला रहे थे, जिन्हें हाल ही में हुई दुर्घटनाओं के बाद गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की बॉर्डर पेट्रोल पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोग अमेरिका में कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस लेकर ट्रक चला रहे थे। बॉर्डर पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत इन लोगों को पकड़ा। यूएस कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन विभाग ने एक बयान जारी कर बताया कि बॉर्डर पेट्रोल एजेंट्स ने कैलिफोर्निया के अल सेंट्रो सेक्टर  में 49 अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के पास से कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस मिले हैं। 
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों में से अधिकतर भारतीय
कस्टम एजेंसी ने बताया कि अप्रवासन चेक पॉइंट पर जांच के दौरान ये लोग पकड़े गए। कस्टम विभाग ने बताया कि 23 नवंबर से 12 दिसंबर तक चले अभियान में कुल 42 अवैध अप्रवासी पकड़े गए हैं, जो कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस पर ट्रक चला रहे थे। पकड़े गए लोगों में से 30 भारतीय नागरिक हैं। वहीं दो लोग अल सल्वाडोर के और बाकी चीन, एरीट्रिया, हैती, होंडुरास, मैक्सिको, रूस, सोमालिया, तुर्किये और यूक्रेन के निवासी हैं। एजेंसी ने बताया कि पकड़े गए लोगों में से 31 को कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस कैलिफोर्निया राज्य की सरकार ने जारी किए थे। आठ लाइसेंस फ्लोरिडा, इलिनोइस, इंडियाना, ओहायो, मैरीलैंड, मिनेसोटा, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, पेंसिल्वेनिया और वाशिंगटन ने जारी किए थे। अप्रवासन एजेंसी का ट्रक चालकों के खिलाफ ये अभियान कई घातक दुर्घटनाओं के बाद सामने आया है, जिसमें अवैध रूप से रह रहे लोगों ने सड़क दुर्घटनाएं कीं, जिनमें कई लोगों की मौत हुई।

राजमार्गों को सुरक्षित करना उद्देश्य
कस्टम एजेंसी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अप्रवासन कानून को लागू करना, अमेरिकी राजमार्गों को सुरक्षित करना और कमर्शियल परिवहन क्षेत्र में नियामक मानकों को बनाए रखना था। अधिकारियों ने कहा, 'गिरफ्तार किए गए लोगों को कभी भी ये ट्रक नहीं चलाने चाहिए थे, और जिन राज्यों ने उन्हें कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस जारी किए हैं, वे हाल ही में हमने दुखद रूप से देखी गई घातक दुर्घटनाओं के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन और अन्य एजेंसियों में हमारे सहयोगी भागीदारों के साथ मिलकर, एल सेंट्रो सेक्टर यह सुनिश्चित करना जारी रखेगा कि अमेरिकी जनता की सुरक्षा हमारे प्रयासों में सबसे आगे रहे।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Epstein Files: ‘कम उम्र की लड़कियों में दिलचस्पी’, एपस्टीन-नासर पत्र में ट्रंप का नाम; न्याय विभाग का खंडन
विज्ञापन


कई भारतीयों के दुर्घटनाओं में शामिल होने के बाद हुई कार्रवाई
हाल के महीनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे भारतीय ट्रक चलाते समय खतरनाक और घातक दुर्घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनमें एक व्यक्ति राजिंदर कुमार पर अपने ट्रक से एक दंपति की कार को टक्कर मारने का मामला शामिल है, जिसमें आरोपी युवक पर आपराधिक लापरवाही से हत्या और लापरवाही से जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया गया। अगस्त में, अप्रवासन विभाग ने फ्लोरिडा में एक सेमी-ट्रक चलाते समय तीन लोगों को कुचलने के आरोप में हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। उसी महीने, ICE ने प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया, जिसने कैलिफ़ोर्निया में एक कमर्शियल 18-व्हीलर चलाते समय कई गाड़ियों की टक्कर मार दी थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें