फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में मालामाल: अमेरिकी अरबपतियों की संपत्ति में 10 खरब डॉलर की वृद्धि

Fri, 27 Nov 2020 11:22 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
एलन मस्क-जेफ बेजोस-मार्क जुकरबर्ग (फााइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना महामारी से पूरी दुनिया प्रभावित है। महामारी के चलते हजारों लोगों की नौकरियां चली गई हैं। लाखों लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। ऐसे में भी अमेरिकी अरबपतियों की संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार मार्च में पूरी दुनिया में फैलने के बाद से अमेरिकी अरबपतियों की संपत्ति में एक ट्रिलियन यानी 10 खरब डॉलर (7,38,29,85,00,00,000 रुपये) से अधिक की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अरबपतियों की संपत्ति में एक तिहाई से अधिक का इजाफा हुआ है। विश्लेषण में पाया गया है कि 650 अरबपतियों को 18 मार्च, 2020 और 24 नवंबर, 2020 के बीच 1.008 ट्रिलियन डॉलर (7,44,20,48,88,00,000 रुपये) की संपत्ति प्राप्त हुई। अब उनकी संयुक्त आय चार ट्रिलियन डॉलर (29,53,19,40,00,00,000 रुपये) के करीब है।

29 अरबपतियों की संपत्ति दोगुनी हुई
इस समूह में से 29 अरबपतियों ने मार्च से अपनी संपत्ति को दोगुना किया है। इस दौरान 36 नए अरबपति बने हैं। ऐसा तब हुआ है जब कई अमेरिकी कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के आर्थिक प्रभाव के बाद संघर्ष कर रहे हैं। देश में वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दोबारा शटडाउन की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


एलन मस्क की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी
इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिसी स्टडीज (आईपीएस) की रिपोर्ट से पता चला है कि अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति में मार्च के मध्य से 70.7 अरब डॉलर (52,19,77,03,95,000 रुपये) का इजाफा हुआ है। जबकि कोविड-19 के कारण कंपनी के अनुमानित 20,000 कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। सबसे ज्यादा संपत्ति एलन मस्क की बढ़ी है।

मस्क की संपत्ति में महामारी के बाद से 100 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। 18 मार्च को उनके पास 24.6 अरब डॉलर थे जो 24 नवंबर को बढ़कर 126 अरब डॉलर हो गए हैं। उनकी संपत्ति में 413 प्रतिशत की वृद्धि टेस्ला स्टॉक की वजह से हुई है, जिसने उन्हें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से भी ज्यादा अमीर बना दिया है।

जुकरबर्ग की 47 फीसदी बढ़ी
फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 47.8 अरब डॉलर यानी 47 प्रतिशत बढ़ी है। 18 मार्च को उनके पास 54.7 अरब डॉलर की जायदाद थी, जो 17 नवंबर तक बढ़कर 102.4 अरब डॉलर हो गई है। इसके अलावा पिछले कुछ महीनों में जिन लोगों की संपत्ति तेजी से बढ़ी है, उनमें क्विकन लोन्स के चेयरमैन डैन गिल्बर्ट भी शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें