फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने शिनजियांग में मानवाधिकार हनन के लिए चीन पर लगाए प्रतिबंध

Sat, 01 Aug 2020 04:26 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंग्टन
विज्ञापन
Donald trump - फोटो : Twitter
विज्ञापन

ट्रंप प्रशासन ने जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ कथित मानवाधिकार हनन के लिए चीन के पश्चिम शिनजियांग क्षेत्र में एक प्रमुख अर्द्धसैन्य संगठन और उसके कमांडर पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिए। विदेश और वित्त विभागों ने पाबंदियों की घोषणा की। साथ ही व्हाइट हाउस ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण स्थानीय सरकार के चुनाव स्थगित करने के लिए हांगकांग में अधिकारियों की निंदा की।

विज्ञापन


चुनाव में देरी को लेकर आलोचना ऐसे वक्त में की गई है जब एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनावों को टालने का सुझाव दिया। इन प्रतिबंधों का मतलब है कि अमेरिका में इन संगठनों और व्यक्तियों की किसी भी संपत्ति को कुर्क किया जा सकता है और अमेरिकियों के उनके साथ व्यापार करने की मनाही होगी। उइगर मुस्लिमों के खिलाफ कथित अत्याचार के लिए शिनजियांग प्रोडक्शन एंड कंसट्रक्शन कोर्प, उसके कमांडर पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।

प्रोडक्शन एंड कंसट्रक्शन कोर्प चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को रिपोर्ट करती है और शिनजियांग में अरबों डॉलर की विकास परियोजनाओं की प्रभारी है। वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने एक बयान में कहा, ‘अमेरिका शिनजियांग तथा दुनियाभर में मानवाधिकारों के उल्लंघनकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराने के लिए अपनी वित्तीय शक्तियों का पूरी तरह इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।’
विज्ञापन


विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि दो अधिकारियों कमांडर पेंग जियारुई और पूर्व कमिसर सुन जिनलोंग पर भी अमेरिकी वीजा पाबंदियां लगेंगी। ट्रंप प्रशासन ने पहले भी शिनजियांग में अन्य अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए थे। इस बीच व्हाइट हाउस ने हांगकांग में आगामी चुनावों को टाले जाने की आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें