फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन संकट: रूस में बोले थे इमरान खान- मॉस्को आकर जोश में हूं, अब अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए जारी की चेतावनी

Thu, 24 Feb 2022 03:48 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

इमरान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें मॉस्को में लैंडिंग के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कहते हैं, 'मैं कितने सही समय पर यहां आया हूं, मैं बहुत जोश में हूं।' कुछ देर बाद वह दोहराते हैं, 'मैं काफी जोश में हूं।'
विज्ञापन
पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान के रूस दौरे के बीच अमेरिका ने दी प्रतिक्रिया। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन में छिड़ी जंग के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का मॉस्को दौरा लगातार विवादों से घिरता जा रहा है। सबसे पहले उनके दौरे की टाइमिंग को लेकर पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया में बहस छिड़ी हुई थी। अब उनके रूस पहुंचने के बाद आए बयान ने पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें ही पाकिस्तान पर टिका दी हैं। 
विज्ञापन


रूस पहुंचने के बाद क्या बोले थे इमरान खान? 
इमरान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसमें मॉस्को में लैंडिंग के बाद इमरान खान के साथ पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी नजर आ रहे हैं। इमरान खान को वीडियो में कहते सुना जा सकता है, 'मैं कितने सही समय पर यहां आया हूं, मैं बहुत जोश में हूं।' कुछ देर बाद वह दोहराते हैं, 'मैं काफी जोश में हूं।' गौरतलब है कि जिस वक्त इमरान खान मॉस्को में हैं, ठीक उसी दौरान रूस की सेना यूक्रेन पर हमला बोल चुकी है।

अमेरिका की क्या चेतावनी आई?
अमेरिका ने भी इमरान खान के दौरे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने कहा कि यह हर 'जिम्मेदार' देश की जिम्मेदारी है कि वह यूक्रेन में रूस की गतिविधियों पर आपत्ति जताए। अमेरिका ने पाकिस्तान को यूक्रेन तनाव पर अपनी भूमिका से अवगत कराया है।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। इमरान खान और पुतिन की मॉस्को में होने वाली मुलाकात को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान को यूक्रेन पर हालिया रूसी आक्रमण के बारे में हमारी स्थिति को लेकर जानकारी दी गई है। हमने उन्हें युद्ध पर कूटनीति को आगे बढ़ाने के हमारे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी है। प्राइस ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ अपनी साझेदारी को अमेरिकी हितों के लिए महत्वपूर्ण मानता है। 

दो दिन के रूस दौरे पर पहुंचे हैं इमरान खान
इमरान खान बुधवार को मॉस्को के लिए रवाना हुए थे। अपने दो दिवसीय दौरे पर पाकिस्तानी पीएम व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक और आर्थिक सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इमरान खान ऐसे वक्त पर रूस पहुंचे हैं जब रूसी सेना यूक्रेन पर हमला कर चुकी है और लगातार बम बरसा रही है। गुरुवार सुबह से ही राजधानी कीव और अलग-अलग शहरों में धमाके हो रहे हैं। इसमें कई सैनिकों की जान जाने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें