फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venezuela US Conflict: न्यूयॉर्क में चलेगा मादुरो और उनकी पत्नी पर केस, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल ने दी जानकारी

Sat, 03 Jan 2026 06:22 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

अमेरिका ने वेनेजुएला पर अब तक का सबसे बड़ा सैन्य हमला करते हुए राजधानी काराकस में सात मिसाइलें दागीं। शनिवार तड़के हुए ताबड़तोड़ धमाकों में वेनेजुएला के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
निकोलस मादुरो। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने शनिवार को वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर हमला बोला। अमेरिक वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर अपने देश ले गए हैं। इसी बीच इस पूरे घटनाक्रम पर अमेरिकी अटॉर्नी का बयान सामने आया है। अमेरिका निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस पर मुकदमा चलाने की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन


अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी, सिलिया फ्लोरेस पर न्यूयॉर्क के दक्षिणी डिस्ट्रिक्ट में आरोप लगाए गए हैं। निकोलस मादुरो पर नार्को-आतंकवाद साजिश, कोकीन आयात साजिश और अमेरिका के खिलाफ मशीनगन और खतरनाक डिवाइस रखने की साजिश का आरोप लगाया गया है। दंपती को जल्द ही अमेरिकी धरती पर अमेरिकी अदालतों में कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। मादुरो ने कहा, पूरे अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से, मैं राष्ट्रपति ट्रंप को अमेरिकी लोगों की ओर से जवाबदेही मांगने की हिम्मत दिखाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, और हमारे बहादुर सैनिकों को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने इन दो कथित अंतरराष्ट्रीय नार्को तस्करों को पकड़ने के लिए यह शानदार और बहुत सफल मिशन चलाया।
 
मादुरो वेनेजुएला के राष्ट्रपति नहीं: मार्को रूबिया
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, निकोलस मादुरो वेनेजुएला के राष्ट्रपति नहीं हैं और उनका शासन वैध सरकार नहीं है। मादुरो कार्टेल डी लॉस सोलेस के प्रमुख हैं, जो एक नार्को-आतंकवादी संगठन है जिसने एक देश पर कब्जा कर लिया है। उन पर अमेरिका में ड्रग्स भेजने के लिए मुकदमा भी लगा हुआ है।

अमेरिका ने मादुरो पर कौन से आरोप लगाए?

अमेरिका के न्याय विभाग ने 2020 में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो पर नार्को-आतंकवाद के गंभीर आरोप लगाए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान दायर कई अभियोगों में कहा गया कि मादुरो और उनके सहयोगियों ने वेनेजुएला को मादक पदार्थ तस्करों और आतंकी संगठनों के हित में काम करने वाले एक आपराधिक उद्यम में बदल दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए अरबों डॉलर की लूट की गई। उस समय के अटॉर्नी जनरल विलियम बोर ने इसे भ्रष्ट वेनेजुएला शासन करार दिया था।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क में दायर एक आरोपपत्र में मादुरो और सत्तारूढ़ पार्टी के नेता कैबेलो पर कोलंबियाई विद्रोहियों और सैन्य अधिकारियों के साथ साजिश कर अमेरिका में कोकीन की बाढ़ लाने का आरोप लगाया गया। अभियोगों के साथ 14 अधिकारियों के नाम उजागर किए गए और मादुरो सहित पांच लोगों पर कुल 5.5 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया गया, जिसे यूनाइटेड स्टेट्स न्याय विभाग ने ड्रग व्यापार को अमेरिका के खिलाफ हथियार बताकर उचित ठहराया।

वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज

वेनेजुएला में सत्ता को लेकर बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच खोजी पत्रकार लौरा लूमर ने शनिवार को दावा किया कि मौजूदा उपराष्ट्रपति डेल्सी को जल्द ही देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया जा सकता है। लूमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सूत्रों के हवाले से कहा कि यह फैसला अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर किए गए बड़े सैन्य हमले के बाद लिया जा रहा है। 

लूमर के अनुसार, अमेरिकी विशेष बलों द्वारा मादुरो की गिरफ्तारी के बाद सत्ता शून्यता की स्थिति पैदा हुई है, जिसे भरने के लिए डेल्सी को अंतरिम नेतृत्व सौंपे जाने की तैयारी है। हालांकि वेनेजुएला सरकार या आधिकारिक संस्थानों की ओर से अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं निकोलस मादुरो?: बस ड्राइवर जो बना वेनेजुएला का राष्ट्रपति, अमेरिका से क्यों हुई तनातनी, जानें

विवाद, संकट और अंतरराष्ट्रीय टकराव
संयुक्त राष्ट्र की हालिया रिपोर्ट में सुरक्षाबलों पर मानवता के खिलाफ अपराधों के गंभीर आरोप लगे। इसी दमनकारी माहौल के बीच विपक्ष की नेता मारिया कोरिना माचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला। आज मादुरो को एक ऐसे नेता के रूप में देखा जाता है, जिनकी यात्रा बस की सीट से राष्ट्रपति भवन तक पहुंची, लेकिन जिनका शासन विवाद, संकट और अंतरराष्ट्रीय टकराव से घिरा रहा।

विज्ञापन


अचानक नहीं, लंबे समय से लगातार बढ़ रहा था तनाव
यह हमला अचानक नहीं हुआ है। अमेरिका पिछले कई महीनों से कैरिबियन सागर में उन जहाजों को निशाना बना रहा था जिन पर ड्रग्स तस्करी का संदेह था। सितंबर से अब तक अमेरिका समुद्र में संदिग्ध ड्रग नावों पर 35 हमले कर चुका है, जिनमें कम से कम 115 लोग मारे गए हैं। नवंबर में अमेरिका के सबसे आधुनिक विमानवाहक पोत की इस क्षेत्र में तैनाती के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि ट्रंप प्रशासन किसी बड़ी सैन्य कार्रवाई की तैयारी में है। मादुरो इन कार्रवाइयों को उन्हें सत्ता से हटाने की एक साजिश बताते रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें