जापान के टैंकर पर हमला (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सेना ने बुधवार को कहा कि पिछले सप्ताह ओमान की खाड़ी में जापान के एक टैंकर पर जिस तरह की बारूदी सुरंग से हमला किया गया, उससे मिलती-जुलती बारूदी सुरंगें ईरान के पास हैं। इस हमले में जापान का टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया था।
अमेरिकी नौसैन्य बल की मध्य कमान के कमांडर सीन किडो ने कहा, ‘हमले में इस्तेमाल की गई लिंपेट बारूदी सुरंग ईरान की बारूदी सुरंगों से मिलती-जुलती है जिनका तेहरान की सैन्य परेडों में पहले ही सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन किया जा चुका है।’
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा में किडो ने कहा कि अमेरिकी सेना ने जापानी पोत पर हमला करने वालों के फिंगर प्रिंट सहित बायोमीट्रिक जानकारी हासिल कर ली है। 13 जून को हुरमूज जलडमरूमध्य के बाहर ईरानी तट के नजदीक दोहरे हमले में दो तेल टैंकर क्षतिग्रस्त हो गए थे।