फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: मोबाइल छीने जाने से नाराज किशोर ने मां-बाप, बहन को मारी गोली, तीन दिन रहा शवों के साथ

Thu, 23 May 2024 12:14 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोबाइल की लत किस हद तक किसी के दिमाग पर हावी हो सकता है जो कि वह हत्या करने से भी नहीं कतराता। ऐसा ही एक मामला ब्राजील में सामने आया है, जिसमें मोबाइल फोन छीन लिए जाने से परेशान बालक ने अपने माता-पिता और बहन को गोली मार दी। 
 
विज्ञापन
गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल की लत किस हद तक किसी के दिमाग पर हावी हो सकता है जो कि वह हत्या करने से भी नहीं कतराता। ऐसा ही एक मामला ब्राजील में सामने आया है, जिसमें मोबाइल फोन छीन लिए जाने से परेशान बालक ने अपने माता-पिता और बहन को गोली मार दी। 
विज्ञापन


साओ पाउलो में तिहरा हत्याकांड ने सोमवार को तहलका मचा दिया था। स्थानीय सुरक्षा मंत्रालय ने इसका खुलासा किया।

जांच प्रमुख रॉबर्टो अफोंसो ने बताया कि नगर पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी ने एक लड़के को गोद लिया था। एक दिन उसका मां-बाप से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसका फोन छीन लिया गया। इस बात से नाराज लड़के ने पिता की सर्विस बंदूक उठा ली और 57 वर्षीय पिता को पीठ पर गोली मार दी।

इसके बाद वह ऊपर कमरे में गया जहां उसकी बहन थी, उसने 16 वर्षीय अपनी बहन को चेहरे पर गोली मारी। उस वक्त घर पर मां नहीं थी। जब कुछ घंटे बाद मां घर पहुंची तो उसने मां की भी गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार की है, शुक्रवार से सोमवार तक लड़का मां-बाप और बहन के शव के साथ घर रहा। इस बीच पर सामान्य जिंदगी जी रहा था, वह जिम भी गया, बेकरी भी गया। शनिवार को किसी बात से नाराज होकर उसने मां के शव पर चाकू से वार भी किया।

सोमवार को लड़के ने खुद इसकी जानकारी पुलिस को दी और अपना गुनाह कुबूल किया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि नाबालिग आरोपियों को ब्राजील में विशेष कानून के तहत संरक्षण मिल जाता है। व्यस्कों की तरह उन पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।

हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि ये सब लड़के ने अकेले किया या कोई और भी इसमें शामिल है। क्या लड़के ने किसी से फोन पर बात की? 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें