फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका और रूस ने किया बड़ा समझौता, दोनों देश एक साल तक नहीं बनाएंगे नए परमाणु हथियार

Wed, 21 Oct 2020 11:29 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
trump and putin(file photo)
विज्ञापन

अमेरिका और रूस ने परमाणु हथियार नियंत्रण को लेकर किए गए अहम समझौते को एक साल तक और बढ़ाने के लिए आपसी सहमति दे दी है। दरअसल रूस ने मंगलवार को कहा कि वह परमाणु आयुधों की संख्या को मौजूदा सीमा पर ही बरकरार रखने को तैयार है। रूस ने कहा कि हम इस समझौते पर अमेरिका के प्रस्ताव को भी स्वीकार करने के लिए तैयार  हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 'न्यू स्टार्ट' संधि पर 2010 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और तत्कालीन रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदमेदेव ने हस्ताक्षर किए थे। यह संधि प्रत्येक देश को 1,550 से ज्यादा तैनात परमाणु आयुधों और 700 प्रक्षेपास्त्रों और बमवर्षक परमाणु आयुधों से अधिक की तैनाती की इजाजत नहीं देती। इसका पालन किया जा रहा या नहीं इसको देखने के लिए मौके पर जाकर निरीक्षण करने का भी प्रावधान है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें