यमन में अमेरिका और ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बीच हाल ही में तनाव और बढ़ गया है। इसके बाद अमेरिका ने दुनिया के सबसे व्यस्त शिपिंग कॉरिडोर में से एक पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं, ताकि हूती विद्रोहियोंको सैन्य और वाणिज्यिक जहाजों पर हमले करने से रोका जा सके। बता दें कि अमेरिकी हमलों में कम से कम 53 लोग मारे गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमले में सना और सादा जैसे क्षेत्रों में भी लोग घायल हुए हैं, जो हौथियों का मुख्य गढ़ हैं।
अमेरकी विदेष मंत्री का बयान
मामले में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि यह हमला तब तक जारी रहेगा जब तक हूती विद्रोहियों के पास ऐसा करने की क्षमता नहीं रह जाती। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी चेतावनी दी है कि अगर हौथी हमले बंद नहीं करते हैं, तो अमेरिका "जबरदस्त घातक बल" का उपयोग करेगा और ईरान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराएगा।
ये भी पढ़ें:-
India-US Ties: 'अमेरिकी जमीन पर भारत विरोधी गतिविधियां नहीं'; DNI तुलसी गबार्ड-अजित डोभाल की मुलाकात में सहमति
गौरतलब है कि हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को बार-बार निशाना बनाया है। साथ ही दो जहाजों को डुबो दिया है। हूती विद्रोहियों ने इसे फलस्तीन के साथ एकजुटता दिखाने के रूप में बताया है, जहां इस्राइल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है।
अमेरिका का हूती के खिलाफ सबसे बड़ा हमला
अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ यह सबसे बड़े हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में कई हौथी नेताओं को निशाना बनाया गया है। वहीं, हूती विद्रोहियों ने अमेरिका के हमलों का जवाब देने की धमकी दी है। साथ ही, उन्होंने अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बनाने का दावा भी किया है, हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इसे खारिज कर दिया।
ये भी पढ़ें:-Ukraine: डोनेटस्क में बढ़ा तनाव, जेलेंस्की ने सशस्त्र बलों के स्टाफ प्रमुख को बदला; आन्द्रेई ह्नातोव को कमान
गुटेरेस ने की संयम बरतने की अपील
इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। साथ हिी यमन में मानवीय स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। याद रहे है कि यह स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि अमेरिका और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष और भी बढ़ सकता है, जो पहले से ही यमन में एक गंभीर मानवीय संकट पैदा कर चुका है।
ये भी देखें