फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका-चीन ने व्यापार करार के पहले चरण पर किए हस्ताक्षर, 18 महीनों के बाद तनाव खत्म

Thu, 16 Jan 2020 12:59 AM IST
योगेश साहू एएनआई, वाशिंगटन।
विज्ञापन
US and China signed first phase of trade deal agreement - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका और चीन ने पिछले 18 महीने से चल रहे व्यापार जंग को समाप्त करने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया। दोनों देशों ने बुधवार को व्यापार करार के पहले चरण पर हस्ताक्षर किए। दोनों देशों की सरकारों ने पिछले साल दिसंबर में व्यापार करार की दिशा में आगे बढ़ने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन


करार के पहले चरण के तहत अमेरिका ने चीन से आयात होने वाले सामनों पर लगाए गए कुछ नए टैरिफ को वापस लेने का एलान किया है जबकि बदले में चीन अमेरिका से ज्यादा कृषि उत्पाद की खरीद करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ दूसरे चरण की वार्ता जल्द शुरू होगी।



पहले चरण की बातचीत पर अमल में आते ही दोनों देश दूसरे चरण की तरफ आगे बढ़ेंगे। हालांकि तब तक सैकड़ों अरब डॉलर के चीनी आयात पर टैरिफ पहले की तरह लगता रहेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के लिए सहमति जैसे ही बन जाती है, हम अतिरिक्त टैरिफ वापस ले लेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने इस समझौते को ऐतिहासिक करार दिया। चीन अगले दो सालों में 200 अरब डॉलर से अधिक अमेरिकी सामान का आयात करेगा। इसमें 50 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद, 75 अरब डॉलर का मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद और 50 अरब डॉलर का ऊर्जा सेक्टर से होगा। करार के दौरान चीनी उपप्रधानमंत्री लियू ही और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें