सीन ऐसा था कि नदी के एक किनारे शादी हो रही है और दूसरे किनारे पर दुल्हन का परिवार है। वे लोग हाथ हिला-हिलाकर कपल का उत्साह बढ़ा रहे थे। नदी पर बने पिकनिक स्पॉट पर पादरी के साथ दूल्हा-दूल्हन और उनके कुछ गेस्ट मौजूद रहे।
मोटरबोट में घूमकर परिवार ने देखी शादी :
इस शादी के लिए बकायदा म्यूजिक सिस्टम लगाया गया। शादी की पूरी वीडियो शूटिंग की गई। इस दौरान नजदीक से शादी की रस्में देखने के लिए एक मोटरबोट में इनके परिवार के लोग घूमते रहे। मोटरबोट के लिए भी इजाजत लेना पड़ी थी। वीडियो में दिखाया गया है कि काफी चौड़ी नदी के दोनों किनारों पर मौजूद लोग किस तरह आनंदित होकर नए तरीके की शादी का अनुभव ले रहे हैं।
प्रशासन ने दी अनुमति
दुल्हन लिंडसे ने बताया कि उसने अपनी मां को यह प्लान बताया, तो उन्होंने तुरंत मेयर स्टीफन को फोन किया। मेयर ने कुछ सुझाव देकर कहा कि यह संभव है। फिर स्थानीय प्रशासन को लगभग 30 मेहमानों की सूची भेजी, तो सोशल डिस्टेंसिंग रखने के साथ शादी करने की इजाजत मिल गई। हमें पूरे समारोह का वीडियो भी प्रशासन को दिखाना जरूरी था कि हमने सभी नियमों का पालन किया है। वहीं निगरानी के लिए कुछ अधिकारी भी मौजूद थे।