फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-US Ties: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने डोनाल्ड ट्रंप से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 08 Apr 2026 10:33 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान व्यापार, एआई सहयोग और सुरक्षा साझेदारी पर भी बातचीत हुई। उन्होंने व्यापार और सुरक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर इन दिनों अमेरिका में हैं। मंगलवार रात उन्होंने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अमेरिका-भारत संबंधों पर चर्चा की।
विज्ञापन


गोर ने मुलाकात को बताया यादगार
सर्जियो गोर ने इस मुलाकात को बहुत यादगार बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा 'राष्ट्रपति ट्रंप के साथ रात्रिभोज का अनुभव शानदार रहा। हमने वैश्विक स्थिरता लाने के उनके अटूट संकल्प, उनके राष्ट्रपति कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों, भारत-अमेरिका संबंधों के उज्ज्वल भविष्य और कई अन्य विषयों पर चर्चा की! इतिहास को अपनी आंखों के सामने घटते हुए देखना एक बेहद यादगार शाम थी'

वाणिज्य सचिव से हुई भी मुलाकात
इससे पहले सर्जियो गोर ने अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक से भी मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने के रोडमैप पर बात हुई। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक नए समझौते (MoU) पर चर्चा की। इसके अलावा, भारतीय दवा कंपनियों के अमेरिका में निवेश को लेकर भी बातचीत हुई। इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और सामान की सप्लाई चेन मजबूत होगी। गोर ने भारतीय कंपनियों को आने वाले 'SelectUSA' समिट में हिस्सा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Iran 10-Point Ceasefire Plan: ईरान ने जंग रोकने के लिए 10 शर्तें रखीं, यूरेनियम संवर्धन समेत कई अहम बातें

गोर काश पटेल की तारीफ की
सर्जियो गोर ने एफबीआई के निदेशक काश पटेल से भी मुलाकात की। उन्होंने साइबर अपराध, नशीली दवाओं की तस्करी और अवैध नेटवर्क जैसे अंतरराष्ट्रीय खतरों से निपटने के लिए आपसी सहयोग पर चर्चा की। गोर ने सुरक्षा के मामले में काश पटेल के काम की सराहना की। उन्होंने बताया कि काश पटेल के नेतृत्व में अमेरिका में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है। साल 2025 में हिंसक अपराधों में गिरफ्तारियां 112 प्रतिशत बढ़ी हैं, जबकि हत्या और लूटपाट की घटनाओं में 20 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन


सर्जियो गोर ने जेडी वेंस से भी की मुलाकात
अपनी वाशिंगटन यात्रा के दौरान सर्जियो गोर ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की। उन्होंने वेंस के साथ भारत और अमेरिका के संबंधों को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया। राजदूत की इन मुलाकातों से साफ है कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच सहयोग और गहरा होगा।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें