फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप के मार ए लागो आवास के पास हवाई क्षेत्र में घुसा नागरिक विमान; 20 बार हो चुका है नियमों का उल्लंघन

Mon, 10 Mar 2025 02:41 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

एक बार फिर ट्रंप के फ्लोरिडा घर के पास हवाई उल्लघंन हुआ। जहां वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप के घर के पास अस्थायी प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में उड़ रहे एक नागरिक विमान को रोक लिया।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित घर के पास एक बार फिर हवाई उल्लंघन हुआ। जहां रविवार को वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रंप के घर के पास अस्थायी प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में उड़ रहे एक नागरिक विमान को रोक लिया। इस घटना के साथ, ट्रंप के राष्ट्रपति पदभार संभालने के बाद से ऐसे उल्लंघनों की संख्या 20 से अधिक हो गई है।

अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड ने दी जानकारी

विज्ञापन

इस मामले में उत्तर अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (एनओआरएडी) ने जानकारी दी।  एनओआरएडी अधिकारियों ने बताया कि  शनिवार को ये वाकया तब हुआ जब ट्रंप वेस्ट पाम बीच गोल्फ कोर्स पर गोल्फ खेल रहे थे। उन्होंने बताया कि हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की घटना के संज्ञान में आते ही  F-16 विमानों ने नागरिक पायलट को चेतावनी  देने के लिए फ्लायर्स जलाए। साथ ही अधिकारियों ने यह भी कहा कि शनिवार को ट्रंप के मार-ए-लागो क्लब और निवास में आने के बाद जेट विमानों ने हवाई क्षेत्र को ब्लॉक भी किया था।

अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण फ्लोरिडा का हवाई क्षेत्र अत्यधिक भीड़भाड़ वाला है, और इस तरह की घुसपैठ के कारण विमानों को रोकने के लिए प्रतिक्रिया दी जाती है, लेकिन इससे ट्रंप की सुरक्षा या कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ा। साथ ही एनओआरएडी ने बताया कि फ्लेयर्स जमीन से दिखाई दे सकते हैं, लेकिन वे जल्दी जल जाते हैं और कोई खतरा नहीं पैदा करते।

एनओआरएडी ने नागरिक पायलटों से की अपील
संघीय अधिकारियों ने ट्रंप के क्लब के ऊपर एक स्थायी उड़ान प्रतिबंध बनाए रखा है, जो उनके निवास के आसपास 30 समुद्री मील के दायरे में फैला हुआ है। NORAD ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद से नागरिक पायलटों द्वारा इन प्रतिबंधों का उल्लंघन बढ़ गया है, और 20 से अधिक घटनाओं में उड़ान सुरक्षा के लिए लड़ाकू विमानों द्वारा प्रतिक्रिया दी गई है। एनओआरएडी और यूएस उत्तरी कमान के कमांडर जनरल ग्रेगरी गुइलोट ने नागरिक पायलटों से अपील की है कि वे उड़ान से पहले हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों की जांच करें। साथ ही आवश्यक नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें