फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में निखिल गुप्ता ने जुर्म कबूला, अमेरिकी अदालत में चल रहा मुकदमा

Fri, 13 Feb 2026 11:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।

सार

US: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के मामले में आरोपी भारतीय व्यक्ति निखिल गुप्ता ने कथित तौर पर अमेरिकी अदालत में अपना अपराध कबूल कर लिया है। दोषी पाए जाने पर उन्हें अधिकतम 40 साल तक की जेल हो सकती है। गुप्ता को साल 2024 में चेक गणराज्य से अमेरिका लाया गया था। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
निखिल गुप्ता को ले जाते अमेरिकी सुरक्षा बल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में आरोपी निखिल गुप्ता ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गुप्ता ने मैनहट्टन की संघीय अदालत में तीन आरोपों को स्वीकार किया। इनमें पैसे लेकर हत्या करवाने की साजिश और धनशोधन के आरोप शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


चेक गणराज्य में हुई थी निखिल गुप्ता की गिरफ्तारी
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अदालत उन्हें दोषी मानती है, तो उन्हें अधिकतम 40 साल की कैद हो सकती है। उन्होंने जज सारा नेटबर्न के सामने यह कबूलनामा दिया। निखिल गुप्ता (54 वर्षीय) को जून 2024 में चेक गणराज्य से अमेरिका लाया गया था। गुप्ता को चेक गणराज्य में 2023 में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका लाए जाने से पहले उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था। अब उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। 

मामले को लेकर भारत का क्या कहना है?
अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि अमेरिका और कनाडा में खालिस्तानियों को निशाना बनाने की कथित साजिश से भारत और अमेरिका के संबंधों पर असर पड़ा है। भारत ने इन आरोपों से इनकार किया है। भारत सरकार का स्पष्ट कहना है कि इस साजिश से उसका कोई लेना-देना नहीं है। सरकार ने कहा कि ऐसी गतिविधि उसकी नीति के खिलाफ है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह साजिश मई 2023 में शुरू हुई थी। इसमें एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के शामिल होने का भी आरोप है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कब पिघलेगी बर्फ: पहले पीएम मोदी ने रहमान को दी बधाई, अब BNP नेता ने की हसीना के प्रत्यर्पण की मांग; आगे क्या?
विज्ञापन


कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू?
  • गुरपतवंत सिंह पन्नू न्यूयॉर्क में रहता है और वकील के रूप में काम करता है।
  • पन्नू प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का संचालन करता है।
  • भारत सरकार ने पन्नू को आतंकवादी घोषित किया हुआ है। उस पर हिंसा के लिए फंडिंग करने और चरमपंथी विचार फैलाने के आरोप हैं।
  • पन्नू का जन्म अमृतसर के पास खानकोट गांव में हुआ था। बताया जाता है कि उसने पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की।
  • पन्नू कई बार भारत और भारतीय को खुलेआम धमकी देने के लेकर चर्चाओं में रहता है।
  • उसने एक बार कहा था कि एअर इंडिया की उड़ान में सफल करने वालों को खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें