सिख दंपत्ति अपने दो बच्चो के साथ रहते थे, जिसमें आठ साल की बेटी और एक पांच साल का बेटा है। ये दोनों ही बच्चे अब अपने माता-पिता के बिना ही जीवन गुजारने वाले हैं।
अमेरिका में पिछले हफ्ते सड़क दुर्घटना के दौरान एक सिख दंपत्ति की मौत हो गई। यह घटना पिछले शुक्रवार की है, जब एक कार चालक ने सिख दंपत्ति की वाहन को टक्कर मार दी। इस दौरान दंपत्ति और उनकी पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
परमिंदर सिंह बाजवा और उनकी पत्नी हरप्रीत कौर बाजवा अपने बच्चों को स्कूल बस स्टॉप से लेने जा रहे थे। तभी वॉशिंगटन राज्य के एक उपनगर केंट में एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। वाशिंगटन स्टेट पेट्रोल ट्रूपर रिक जॉनसन ने बताया कि कार चालक अपने फोन के लिए पहुंचा था और वह अचानक आने वाले ट्राफिक के बीच ही कार चला दी और दोनों पति- पत्नि को टक्कर मार दी।
परमिंदर और हरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई और उन्हें कार चालक को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिख दंपत्ति अपने दो बच्चो के साथ रहते थे, जिसमें आठ साल की बेटी और एक पांच साल का बेटा है। ये दोनों ही बच्चे अब अपने माता-पिता के बिना ही जीवन गुजारने वाले हैं।
विज्ञापन
दंपत्ति के दोस्त यशविंदर सिंह ने बच्चों को लेकर कहा- "इस समय यह समझने में सक्षम नहीं है कि क्या हुआ है। सिंह सिख राइडर्स मोटरसाइकिल समूह के सदस्य है जो फिलहाल बच्चों के लिए फंड इकट्ठा कर रहे हैं।"
गोफंडमी पेज ने कहा कि हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके जाने के बाद उनके बच्चों के पास वे संसाधन हो जिसकी उन्हें जरूरत है।
"हम जानते हैं कि उनके माता-पिता अपने लिए कुछ नहीं चाहते थे, लेकिन बच्चों के लिए बेस्ट करना चाहते थे। इसलिए हम यह सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें सभी तरह से समर्थन मिलेगा जिसकी उन्हें जरूरत है।"
उन्होंने कहा कि सभी फंड का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा कि बच्चों को उन संसाधनों तक पहुंच प्राप्त हो जिनकी उन्हें जरूरत है। इस फंड के जरिए उनकी शिक्षा में सहायता किया जाएगा, जिससे की वे अपने सपनों को पूरा कर सके।